Advertisment

Gwalior Hadsa: ग्वालियर क्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर के ड्राइवर को थमा दी हैवी मशीन, जानें क्या है मामला

author-image
Bansal News
Gwalior Hadsa: ग्वालियर क्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर के ड्राइवर को थमा दी हैवी मशीन, जानें क्या है मामला

ग्वालियर। ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक क्रेन हादसा हो गया था। इस हादसे में नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। शनिवार को हुए इस हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। इस हादसे में निगम के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। हाइड्रोलिक जैसी हैवी मशीन को ट्रैक्टर का ड्राइवर चला रहा था। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर की नासमझी की वजह से यह हादसा हुआ है। इस लापरवाही में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं 2 गंभीर रूप से घायल और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। जिम्मेदार फायर ऑफिसर और ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने एक सहायक उपनिरीक्षक की शिकायत के आधार पर यह मामला संज्ञान में लिया है। बता दें कि प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया था।

Advertisment

यह है मामला...

यहां महाराज बाड़ा पर तीन नगर निगम कर्मचारियों की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल गए थे। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व यहां महाराज बाड़ा पर नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर झंडा लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन की क्रेन टूट गई। इसमें तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। अब इस मामले की जांच की जा रही है। इसमें नया खुलासा सामने आया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जिम्मेदार फायर ऑफिसर और ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज tulsi silawat Shivraj Singh Chouhan Pradesh Breaking Hindi National Flag MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP accident Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya latest news Jyotiraditya Scindia Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Gwalior News gwalior crane hadsa Gwalior crane accident Gwalior Accident Gwalior BIG NEWS​ big accident accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें