Advertisment

Gwalior Golikand: नंदिनी ने चौथे BF संग की थी तीसरे पति की हत्या, अब पांचवें पति ने ली जान, मौके पर दो प्रेमी भी थे साथ

Gwalior Golikand: ग्वालियर में पति अरविंद ने पत्नी नंदिनी की गोली मारकर हत्या की और फेसबुक लाइव कर रिश्तों पर लगाए गंभीर आरोप।

author-image
Bansal news
Gwalior Golikand: नंदिनी ने चौथे BF संग की थी तीसरे पति की हत्या, अब पांचवें पति ने ली जान, मौके पर दो प्रेमी भी थे साथ

हाइलाइट्स

  • पति ने पत्नी को पांच गोलियां मारीं

  • फेसबुक लाइव कर बोला आरोपी अरविंद

  • नंदिनी के पांच रिश्तों का खुलासा

Advertisment

Gwalior News: ग्वालियर में शुक्रवार (12 सितंबर) दोपहर का वक्त उस समय दहशत में बदल गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी को 315 बोर के कट्टे से एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। चार गोलियां महिला नंदिनी को लगीं और एक सड़क पर धंस गई। गोलियां लगने के बाद नंदिनी सड़क पर तड़प रही थी और उसी दौरान आरोपी पति अरविंद परिहार फेसबुक LIVE पर आ गया।

उसने हाथ में कट्टा लेकर फेसबुक आईडी अरविंद ठाकुर से लाइव शुरू किया और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।

कई लड़कों से अवैध संबंध के आरोप

अरविंद बोला कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल के कहने पर उस पर झूठे केस दर्ज कराए और कई लड़कों से उसके अवैध संबंध हैं।

Advertisment

publive-image

फेसबुक LIVE में दिए सनसनीखेज बयान

LIVE में अरविंद ने कहा कि भाइयों, मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है लेकिन इस औरत ने मुझे बर्बाद कर दिया। उसने मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए और कई लड़कों से नाजायज रिश्ते बनाए। आरोपी का यह लाइव सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोग देख रहे थे कि सड़क पर पत्नी गोलियों से घायल पड़ी है और पति कैमरे के सामने हथियार लहराते हुए सफाई दे रहा है।

publive-image

घटना के वक्त साथ थे बॉयफ्रेंड

जानकारी के अनुसार, जब गोलीकांड हुआ तब महिला के साथ उसके दो बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल भी मौजूद थे। ये तीनों एसपी ऑफिस से शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे थे। रास्ते में रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पास अरविंद परिहार खड़ा मिला। उसने रास्ता रोककर पत्नी नंदिनी से बात करनी चाही लेकिन नंदिनी ने इंकार कर दिया। इसी बीच अरविंद ने कट्टा तान दिया। नंदिनी के साथ मौजूद अंकुश और कल्लू मौके से भाग निकले और कुछ ही देर में सड़क पर गोलियों की गूंज सुनाई दी।

मृतका के बॉयफ्रेंड ने कहा कि अरविंद सोशल साइट पर नंदिनी की अश्लील वीडियो डाल रहा था। इसी के शिकायत करने वे एसपी ऑफिस गए थे।

Advertisment

publive-image

नहीं बच सकी नंदनी की जान

नंदिनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसके दोनों साथी अंकुश और कल्लू भी वहीं पहुंच गए। अंकुश ने बयान दिया कि अरविंद अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा था। इसी शिकायत के लिए वे नंदिनी के साथ एसपी ऑफिस गए थे। लौटते वक्त हमला हुआ और उसने नंदिनी को गोलियों से भून दिया।

30 मिनट तक सड़क पर दहशत का माहौल

नंदिनी को गोली मारने के बाद अरविंद सड़क पर ही कट्टा लेकर बैठ गया। चारों तरफ लोग जमा थे लेकिन कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। आरोपी बार-बार हथियार लहराकर लोगों को डराता रहा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण रही। लगभग 30 मिनट तक सड़क पर दहशत का माहौल बना रहा।

नंदिनी का अरविंद से पांचवां रिश्ता

अरविंद के दावों के मुताबिक, झांसी के चिरगांव की रहने वाली नंदिनी केवट का उसके साथ पांचवां रिलेशन था। इससे पहले, 10 साल पूर्व नंदिनी की शादी दतिया जिले के लांच के ग्राम कैरोना धार के निवासी गोटीराम केवट से हुई थी। शादी के बाद उसके पति के दोस्त छोटू केवट, निमलेश सेन और फिरोज खान के साथ भी अवैध संबंध रहे।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क की 366 हेक्टेयर जमीन अब राजस्व भूमि घोषित, अभी तक रिजर्व फॉरेस्ट में थी दर्ज

पहले जेल जा चुकी है नंदिनी

2017 में नंदिनी ने अपने चौथे प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति निमलेश सेन की दतिया में हत्या कर दी थी। इस हत्या के आरोप में वह 4 साल 6 महीने तक जेल में रही। 2022 में जेल से रिहा होने के बाद वह ग्वालियर चली गई और वहां एक पार्लर खोल लिया।

अरविंद की तीसरी शादी

इसी बीच नंदिनी आरोपी अरविंद परिहार के संपर्क में आ गई। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। नंदिनी झांसी की रहने वाली है। उसके पहले पति छोटेराम से एक बच्चा है, जो दादा के पास रहता है। अरविंद के लिए भी यह नंदिनी से तीसरी शादी थी। उसकी पिछली पत्नियों से भी बच्चे हैं।

Advertisment

लेकिन शादी ज्यादा समय तक खुशहाल नहीं रही। नंदिनी और अरविंद के बीच झगड़े शुरू हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ थाना सिरोल और विश्वविद्यालय थाने में कई केस दर्ज करा दिए। नवंबर 2024 में उसने आरोप लगाया कि अरविंद ने कार से कुचलकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इस मामले में अरविंद को जेल भी जाना पड़ा।

publive-image

कोर्ट में पलटे बयान

दिलचस्प बात यह रही कि जब केस कोर्ट में पहुंचा तो नंदिनी ने शपथ पत्र देकर घटना से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। नतीजतन अरविंद को जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया। यही नहीं, अन्य मामलों में भी नंदिनी ने अपने ही बयान बदल दिए और समझौते का रास्ता अपनाया।

संपत्ति को लेकर विवाद

जमानत पर बाहर आने के बाद भी नंदिनी और अरविंद का संपर्क बना रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान नंदिनी ने अरविंद की संपत्ति पर दावा ठोकना शुरू कर दिया। वह अरविंद से पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव भी बनाने लगी। इसी खींचतान के बीच दोनों के बीच रिश्ते और बिगड़ते चले गए और अंततः यह विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया।

Advertisment

Bhopal Bulldozer Action: लव जिहाद के आरोपियों के घर चला ​बुलडोजर, मुख्य आरोपी फरहान का घर गिराने की कार्रवाई टली

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से जुड़े कथित लव जिहाद और रेप केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने आरोपियों साद और साहिल के अवैध मकानों को आज सुबह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और इलाके को पहले ही बैरिकेड कर दिया गया था। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार की गई है। फिलहाल आरोपी फरहान के घर बुलडोजर पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Nandini murder case Nandini Arvind case mp Murder Case Madhya Pradesh Crime madhya pradesh Latest MP News Headlines Gwalior shootout gwalior murder case gwalior murder Gwalior golikand Gwalior Crime News Gwalior Datia Dabra Arvind Facebook live
Advertisment
चैनल से जुड़ें