Advertisment

Gwalior News: हवाई मार्ग से अयोध्या से जुड़ा ग्वालियर, पहली फ्लाइट आज से, CM करेंगे शुभारंभ

Gwalior News: हवाई मार्ग से अयोध्या से जुड़ा ग्वालियर, पहली फ्लाइट आज से, CM करेंगे शुभारंभ। लोग अयोध्या तक का सफर आसानी से तय कर पाएंगे।

author-image
Bansal news
Gwalior News: हवाई मार्ग से अयोध्या से जुड़ा ग्वालियर, पहली फ्लाइट आज से, CM करेंगे शुभारंभ

Gwalior News: एयर इंडिया एक्सप्रेस नई हवाई सेवा की शुरुआत कर रहा है। हवाई सेवा के शुरु होने से ग्वालियर के लोग अयोध्या तक का सफर आसानी से तय कर पाएंगे।

Advertisment

बता दें, कि एयर इंडिया की यह उड़ान बेंगलुरु से ग्वालियर, ग्वालियर से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या को बीच संचालित होगी। बताया जा रहा है, कि यह सेवा अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मिली सौगात

अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति भगवान श्रीराम के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है। कई शहरों से अयोध्या जाने के लिए सेवाएं भी शुरू की गई हैं। आज ग्वालियर से भी अयोध्या जाने के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है।

संबंधित खबर:Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने ₹14.5 करोड़ में खरीदा प्लॉट, ‘प्राण प्रतिष्ठा’ वाले दिन करेंगे उद्घाटन

Advertisment

हवाई सेवा (Gwalior News) का  के कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचेगे। केंन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 3 बजे इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। अब ग्वालियर से अयोध्या का सफर सिर्फ 3 घंटे 5 मिनट में पूरा होगा।

इससे पहले ग्वालियर से अयोध्या के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यह सफर बस से किया जाता था जो, कि 11 घंटों में तय होता था। ट्रेन से जाने के लिए यहां के लोग झांसी या आगरा से ट्रेन पकड़ते थे।

क्या रहेगा किराया और कितनी रहेगी यात्री क्षमता

यह एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग विमान है, इसकी यात्री क्षमता 180 है। ग्वालियर से अयोध्या का शुरुआती किराया 5500 रूपए रहेगा।

Advertisment

यह फ्लाइट सुबह 8.15 बजे ग्वालियर से दिल्ली के लिए उड़ान भर 9.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सुबह 10 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी, 11.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:

MP News: दिल्ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव

Aaj Ka Shubh Kaal – 16 Jan 2024 Panchang: पौष कृष्ण पक्ष माह की षष्ठी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

Advertisment

16 Jan 2024  Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि वालों का भाग्य रहेगा प्रबल, क्या कहती है आपकी राशि

Maihar News: मां शारदा मंदिर में भक्त ने सिर चढ़ाने के लिए अपनी गर्दन पर चलाया चाकू, अस्पताल में इलाज जारी

Top Hindi News Today: पूर्व वन मंत्री शिव नेताम का निधन, सपा की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी भंग, 10 लोकसभा प्रभारियों हटाया

cm will inaugurate mp news in hindi prm first flight from today gwalior connected to ayodhya by air
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें