Advertisment

ग्वालियर के लोगों का इंतजार खत्म: विवेकानंद नीडम ओवर ब्रिज का लोकार्पण CM मोहन यादव करेंगे 8 अप्रैल को

Gwalior News: मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 अप्रैल को ग्वालियर में 8 साल से तैयार विवेकानंद नीडम आरओबी का लोकार्पण करेंगे।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior News

Gwalior News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित आरओबी ( रेलवे ओवर ब्रिज) का 8 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही इस आरओबी से विधिवत आवागमन शुरू हो जाएगा।
यहां बात दें, यह आरओबी पिछले 8 साल से बनकर तैयार है, जिसका अब लोकार्पण होगा।

Advertisment

सजावट का काम लगभग पूर्ण

आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरओबी पर विद्युतीकरण सहित रोशनी के लिए पोल और रेडियम लगाना, रोड फर्निशिंग एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुगम यातायात के लिए शेष काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  MP में बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया: राजगढ़ मत्स्य महासंघ की जिलाधिकारी मांग रही थी 4 लाख रुपए, भनक लगते ही गायब

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस आरओबी के शुरू होने पर लश्कर, कम्पू, आमखो इत्यादि क्षेत्र के निवासी नाका चंद्रबदनी से विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच सकेंगे। साथ ही आगरा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।

Advertisment

ग्वालियर में जनता ने किया ब्रिज का उद्घाटन: 8 साल से तैयार ROB पर ट्रैफिक देख अफसरों में मचा हड़कंप, लोगों में आक्रोश

Gwalior Vivekananda Needam Over Bridge

Gwalior Vivekananda Needam Over Bridge: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार, 1 अप्रैल को सुबह विवेकानंद नीडम रेल ओवर ब्रिज (Vivekananda Needam Railway Over Bridge) का जनता ने अनौपचारिक रूप से उद्घाटन कर दिया। 8 साल से बंद इस ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक देख विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसरों ने पहुंच कर इसे बंद किया। हालांकि, फिर भी एक्का-दुक्का लोग किसी तरह से ओवर ब्रिज से गुजर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Vivekananda Needam Bridge Vivekanand Needam ROB Naka Chandrabadni Bridge Update Gwalior Traffic News Gwalior ROB Inauguration Gwalior Railway Over Bridge Gwalior News Gwalior CM Event 2025 Chief Minister Mohan Yadav News Agra- Jhansi Highway Connectivity
Advertisment
चैनल से जुड़ें