Advertisment

MP में दादा ने टोका तो पोते को गोली मारी: मुरैना में कट्टा लेकर घूम रहा था पड़ोसी, मासूम की फायरिंग से मौत

Madhya Pradesh Gwalior-Chambal Morena Child Vihaan Murder Case: ग्वालियर-चंबल में क्राइम की इंतहा हो गई है। पुलिस का खौफ बदमाशों को कतई नहीं है। सिरफिरे युवक आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior-Morena News

Gwalior-Morena News: ग्वालियर-चंबल में क्राइम की इंतहा हो गई है। पुलिस का खौफ बदमाशों को कतई नहीं है। सिरफिरे युवक आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसे ही एक मामले में मुरैना जिले की जौरा तहसील में युवक ने मासूम पर ही फायर कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 5 साल का मासूम विहान अपने दादाजी के साथ ग्वालियर से जौरा रिश्तेदार के यहां शादी में आया था। इसी दौरान यह घटना हुई।

Advertisment

दादा जी ने क्या बताया ?

विहान उर्फ गप्पू के दादा रामेश्वर शाक्य ने बताया कि पड़ोसी अभिषेक शाक्य बाइक से कट्टा लहराते हुए निकल रहा था। मैंने टोका कि ऐसा मत कर, तो वह गालियां देने लगा और बोला- रुक अभी बताता हूं। पांच मिनट बाद वह वापस आया और पोते के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही पोता वहीं गिर गया। मैंने उसे गोद में उठाया, वह जिंदा था। उसके मुंह से आखिरी शब्द निकले- 'हो बाबा'... और मेरी गोद में ही दम तोड़ दिया।

टोकने पर ही आरोपी ने क्रूरता की

रामेश्वर ने बताया कि मंगलवार रात रिश्तेदार के यहां जौरा शादी में गए थे। बारात दरवाजे पर आने वाली थी। पोता विहान चॉकलेट और बिस्किट की जिद कर रहा था। रात करीब 9 बजे वे उसे चॉकलेट दिलाने जा रहे थे, तभी पड़ोसी वहां आ गया और उसने क्रूरता दिखा दी।
इस घटना को आरोपी अभिषेक शाक्य (21) है। इसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें अभिषेक कट्टा चलाता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद से अभिषेक अपने पिता बृजेश और दादा मुरली शाक्य के साथ फरार हो गया था।

आरोपी और उसका मददगार गिरफ्तार

पुलिस की मानें तो गुरुवार को बिलगांव की पुलिया के पास से आरोपी अभिषेक शाक्य और उसके मददगार दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शहर छोड़कर भागने की तैयारी में थे।

Advertisment

लोग बोले- आरोपी सिरफिरा और गुंडा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अभिषेक बदमाश किस्म का लड़का है। वह दिनभर आवारा घूमता और गुंडागर्दी करता है। विहान के रिश्ते के नाना हरिसिंह (जिनकी बेटी की शादी थी) और अभिषेक के परिवार के बीच मनमुटाव है और दोनों में कोई बातचीत नहीं होती है। शादी में अभिषेक और उसके परिवार को बुलाया भी नहीं गया था। बताते हैं, बस टशन में उसने 5 साल के मासूम की जान ले ली।

ये भी पढ़ें: Indore News: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बेटा का खतना, कोर्ट में जा पहुंचा मामला, जज ने सुनाया ये फैसला

हर्ष फायरिंग मान रही थी पुलिस, फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलासा

पुलिस शुरुआत में घटना का कारण हर्ष फायरिंग मानकर चल रही थी, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया कि गोली सीधे सीने में मारी गई, जिसके बाद जौरा थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया।

Advertisment

MP Farmers Bonus: किसानों को सरकार का तोहफा, धान पर 2 हजार रुपये का बोनस, 2600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेंगे गेहूं

Image Credit- AI

MP Farmers Bonus: मध्य प्रदेश सरकार ने धान उगाने वाले किसानों को 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से बोनस देने का ऐलान किया है। यह राशि इसी साल से किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया जिले के बांधवगढ़ में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रति हेक्टेयर के आधार पर बोनस देने से छोटे किसानों को भी लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Madhya Pradesh Crime morena news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें