Advertisment

Gwalior Honeytrap Case: महिला ने 72 साल के बुजुर्ग को पहले मिलने बुलाया, फिर मांगे 10 लाख रुपये, करवाई रेप की FIR

Gwalior Honeytrap Case: ग्वालियर की रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये की मांग की।

author-image
Bansal news
Gwalior Honeytrap Case: महिला ने 72 साल के बुजुर्ग को पहले मिलने बुलाया, फिर मांगे 10 लाख रुपये, करवाई रेप की FIR

Gwalior Honeytrap Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित घाटीगांव के रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग को हनीट्रैप (Gwalior Honeytrap Case) में फंसाकर सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। जिसके बाद इसकी जानकारी कंपू थाना इलाके की पुलिस को दी गई।

Advertisment

पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की, जिसमें से उन्होंने दो महिलाों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

महिला ने बुजुर्ग को बुलाया मिलने

दरअसल कंपू इलाके के एक घर में महिला ने 72 वर्षींय बुजुर्ग को मिलने बुलाया था। फिर जैसे ही बुजुर्ग कमरे में जैसे ही अंदर गए तभी महिला न्यूड (Gwalior Honeytrap Case) हो गई।

जब तक बुजुर्ग को कुछ समझ आता, तब तक महिला के साथियों ने बुजुर्ग का वीडियो और फोटो बना लिया। वीडियो और फोटो लेने के बाद महिला के साथियों नें बुजुर्ग व्यक्ति से पैसों की मांग करने लगे।

Advertisment

आरोपियों मे मांगे 10 लाख रुपये

सारी घटना के बाद बुजुर्ग काफी घबरा गए थे और उनके पास उस समय 9000 रुपये थे, जिसको उन्होंने आरोपियों को देकर वहां से चले गए। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने बुजुर्ग से 10 लाख रुपये की मांग की।

मगर बुजुर्ग ने पैसे नहीं दिए। जिसके बाद रेप की एफआईआर करवाने के लिए महिला अपने साथियों के साथ थाने में पहुंची। जब महिला थाने पहुंची तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस मे बुजुर्ग को पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई।

पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

बुजुर्ग की आप बीती सुनने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें 6 में से तीन महिला आरोपी है।

Advertisment

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक महिला फरार चल रही है। हालांकि पुलिस उस महिला को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

पूछताछ के बाद खुलासा हुआ- पुलिस

कंपू थाना के सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि एक महिला अपने पांच साथियों के साथ 72 साल के बुजुर्ग के खिलाफ रेप की एफआईआर करने के लिए आई थी।

इसके बाद उस महिला ने बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शुरुआत से ही यह मामला संदिंग्ध लग रहा था। जिसके बाद बुजुर्ग को पूछताछ के लिए बुलाा गया।

Advertisment

जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में 6 आरोपी हैं। जबकि पांच की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं एक महिला फरार चल रही है।

ये भी पढ़ें- बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराया तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 9 लोगों की मौत, 21 घायल

ये भी पढ़ें- CM मोहन ने भरवाए आयुष्मान योजना के लिए संकल्प पत्र: कितनी भी हो इनकम, हर बुजुर्ग को मिलेगा लाभ, ये होंगे नए नियम

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें