Advertisment

Guru Vakri 2023: सावधान! देवगुरु बृहस्पति चलने वाले हैं उल्टी चाल, किसे लाभ और किसे हानि

गुरू बहुत जल्द उल्टी चाल चलकर वक्री होने वाले हैं। ​इससे किसे लाभ और किसे हानि, चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि वक्री चाल

author-image
Preeti Dwivedi
Guru Ka Gochar 2022 : क्या आपकी राशि में भी चौथे भाव में हैं गुरू, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत, ऐसे देखें अपनी कुंडली

Guru Vakri 2023: आमतौर पर वैसे तो देवगुरु बृहस्पति सभी जातकों को अपना आशीर्वाद देते हैं, परंतु जब वह उल्टी चाल चलते हैं। तब किसी के समझ में नहीं आता है कि वह क्या करने वाले हैं। तो आपको बता दें गुरू बहुत जल्द उल्टी चाल चलकर वक्री होने वाले हैं। गुरू की वक्री चाल कब शुरू होगी। ​इससे किसे लाभ और किसे हानि, चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार कि वक्री चाल में किस पर क्या असर होगा।

Advertisment

गुरू इस दिन होंगे वक्री (Guru Vakri 2023 Date)

पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार 7 सितंबर को 18:45 से गुरु ग्रह वक्री हो रहे हैं। तो वहीं जबलपुर के भुवन विजय पंचांग के अनुसार 15 सितंबर को 13:08 से गुरु ग्रह मेष राशि में बक्री हो रहे हैं। इसके अलावा सबसे प्रचलित लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह 4 सितंबर को 4:06 रात अंत से बक्री हो रहे हैं। इस प्रकार आप विभिन्न पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह के वक्री होने में समय की विभिन्नता को पाएंगे।

वक्री गुरु होने के असर (Guru Vakri 2023 Effect)

वर्तमान में गुरु ग्रह मेष राशि में राहु के साथ विराजमान है। इन पर शनि की वक्र दृष्टि है। गुरु स्वयं भी सूर्य और बुद्ध पर पंचम दृष्टि डाल रहे हैं। इस प्रकार उनकी वक्र दृष्टि का असर राहु, सूर्य बुध और शनि से प्रभावित जातकों पर ज्यादा होगा। आइए अब हम उनके वक्री होने के असर के बारे में बात करते हैं।

मेष राशि

गुरु ग्रह के बक्री होने के कारण मेष राशि के जातकों , उनकी संतान , उनके जीवन साथी और उनके भाग्य पर इसका विपरीत असर पड़ेगा । इस प्रकार मेष राशि के लिए गुरु का बक्री होना नुकसानदायक रहेगा । मेष राशि के जातकों को प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए।

Advertisment

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के खर्चों में कमी आएगी । कामकाज बढ़ेगा जिससे सुख में कमी होगी पेट में पीड़ा हो सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना भी हो सकती है। वृष राशि के जातकों को राम रक्षा स्त्रोत का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

धन प्राप्त होने में कमी आएगी । भाई बहनों के साथ तनाव बढ़ेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा  जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। संतान के लिए लाभप्रद है। इनको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

कर्क राशि

कार्यालय में आपको परेशानी होगी। पिताजी को कष्ट होगा। माता जी के परेशानी में कमी आएगी। धन प्राप्त में बाधा होगी। पेट में कष्ट हो सकता है।

Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए है आज व्यापार, नौकरी और राजनीति में सफलता के अवसर, जानें अपना आज का राशिफल

सिंह राशि

भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। संतान को परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। कोई भी कार्य परिश्रम करने पर ही वह संपन्न होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के सुख में कमी आएगी धन आने का योग बन सकता है कचहरी के कार्यों में असफलता प्राप्त हो सकती है। पेट में पीड़ा हो सकती है।

Advertisment

तुला राशि

आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है । धन लाभ में कुछ बाधा आ सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। कार्यालय में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

संतान को कष्ट होगा। कार्य परिश्रम करने पर ही सिद्ध होंगे। धन आने की उम्मीद की जा सकती है।

मकर राशि

माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके सुख में कमी हो सकती है। खर्चे में कमी होगी। स्थानांतरण रुक सकता है।

कुंभ राशि

भाई बहनों के साथ परेशानी आ सकती है। भाग्य थोड़ा साथ देगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

मीन राशि

धन प्राप्त होने में बाधा होगी । कार्यालय में आपको परेशानी होगी । पेट का कष्ट बढ़ सकता है।

Guru Vakri 2023,Guru Vakri 2023 in hindi, Guru Vakri 2023 Effect, Guru Vakri 2023 Date, गुरू वक्री 2023, bansal news

Bansal News Guru Vakri 2023 Guru Vakri 2023 Date Guru Vakri 2023 Effect Guru Vakri 2023 in hindi गुरू वक्री 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें