Advertisment

"Guru Rashi Parivartan" : विदेश यात्रा की रुकावटें होंगी दूर, देवगुरु वृहस्पति बदलने वाले हैं चाल

"Guru Rashi Parivartan" : विदेश यात्रा की रुकावटें होंगी दूर, देवगुरु वृहस्पति बदलने वाले हैं चाल guru-rashi-parivartan-obstacles-of-foreign-travel-will-be-removed-devguru-jupiter-is-going-to-change-the-move

author-image
Preeti Dwivedi

नई दिल्ली। सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माने जाने वाले ग्रह देवगुरु वृहस्पति जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इनका यह राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार मेष, कर्क, कन्या और मकर राशियों की किस्मत खुलने वाली है। इन पर गुरु देव की विशेष कृपा रहेगी। अभी तक मकर राशि में चल रहे गुरु 20 नवंबर को अपनी राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। देवगुरु का यह गोचर मेष, कर्क, कन्या और मकर राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा। जानते हैं इन चारों राशियों को बृहस्पति का गोचर का फल देगा।

Advertisment

मेष —

गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। अभी तक चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। सफलताएं मिलेंगी। नई जिम्मेदारीयां भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विदेश जाने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।

कर्क (Cancer) —

गुरु का गोचर कर्क राशिवालों को शुभ फल देगा। लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। भाग्य और उन्नति के रास्ते प्रबल होंगे। धन आगमन के नए स्त्रोत सामने आएंगे। किसी मुश्किल कार्य में मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। जमीन—जायजाद संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेंगा।

कन्या (Virgo) —

कन्या राशि के जातकों के सामने कुछ चुनौतियां आएंगीं। समस्याओं के हल निकलने लगेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। विवाद दूर होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisment

मकर (Capricorn) —

गुरु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है। आप अपने कौशल और क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे। अभी तक चल रही समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को थोड़ी मेहनत करने से सफलता मिलेगी।

नोट — इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

hindi news Bansal News 'guru rashi Parivartan' spiritual bansal dharam news guru ka gochar guru rashi parivartan 2021 guru rashi parivartan date Jupiter
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें