Advertisment

Guru Rashi Change 2021 : 20 नवंबर को गुरु करेंगे गोचर, इस राशि के लिए नहीं होगा वरदान से कम, चैक करें अपनी राशि

Guru Rashi Change 2021 : 20 नवंबर को गुरु करेंगे गोचर, इस राशि के लिए नहीं होगा वरदान से कम, चैक करें अपनी राशि guru-rashi-change-2021-guru-will-transit-on-november-20-this-zodiac-will-not-be-less-than-a-boon-check-your-zodiac-sign

author-image
Preeti Dwivedi

नई दिल्ली। सभी नवग्रहों Guru Rashi Change 2021 की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। इन्हें समृद्धि व सौभाग्य का कारक माना जाता है। देवगुरु 4 दिन बाद यानि 20 नवंबर की रात 8:36 पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार गुरु की यह स्थिति किसी न किसी प्रकार से सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी। परंतु इसमें से सबसे अधिक लाभ कुछ गिनी चुनी राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

13 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु राशि परिवर्तन से कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बृहस्पति के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर इस राशि वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गुरु का यह राशि परिवर्तन कुछ खास राशियों के लिए खास रहने वाला है।

आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां —

  • कुंभ-

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का यह राशि परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है। आपके जीवन में अचानक पॉजिटिविटी आने लगेगी। आप देखेंगे कि आत्मविश्वास भी बढ़ने लगेगा। स्वाभिमान बढ़ने से आप अपने आप में एक नया संचार महसूस करेंगे। करियर को लेकर नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी।

  • मिथुन-

मिथुन राशि के जीवन में आ रहा उतार—चढ़ाव अब कम होने वाला है। इनके जीवन में एक नया ठहराव आ सकता है। आप देखेंगे आपको जीवन में स्थिरिता दिखने लगेगी। गुरु का यह राशि परिवर्तन से आपके जीवन में अधिक स्पष्टता लाएगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा।

Advertisment
  • सिंह -

सिंह राशि के जातक भी अपने निजी जीवन में एक नई सुबह के साथ्ज्ञ अच्छी शुरुआत की उम्मीद रख सकते हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने लगेंगे। अपनों से चल रही कडवाहटें कम होने से मन प्रसन्न रह सकता है। व्यापार में लाभ होने से आत्म विश्वास बढ़ेगा। जिससे नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

  • मेष-

मेष राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। देवगुरु का यह गोचर हर तरफ से शुभ समाचार की बारिश कराएगा। सभी क्षेत्रों में उन्हें सफलताएं मिलेंगी। इसके अलावा आपको माता-पिता का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

  • वृश्चिक-

वृश्चिक राशि के जातकों को गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता मिलेगी। अपनों से मिलन व उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। आफिस मे कार्य स्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपनी कौशल और कला के बल पर दूसरों को भी प्रेरित कर पाएंगे।

Advertisment
  • तुला-

तुला राशि के जातकों गुरु का गोचर चरम पर पहुंचा सकता है। आपसी तालमेल और संतुलन के साथ आप नया संचार महसूस करेंगे। जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। रचनात्मक क्षमता चरम पर होगी। नया काम सीखने के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल है।

hindi news Bansal News news in hindi 'guru rashi Parivartan' Astrology Today Astrology Today In Hindi spiritual bansal dharam news guru ka gochar Guru Gochar Guru Gochar 2021 Guru Gochar November Guru Gochar November 2021 guru rashi parivartan 2021 guru rashi parivartan date Guru Rashi Parivartan November Guru Rashi Parivartan November 2021 Jupiter कुंभ राशि में गुरु का गोचर गुरु राशि परिवर्तन गुरु राशि परिवर्तन 2021 राशि परिवर्तन राशि परिवर्तन 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें