Advertisment

Guru Pushya Nakshtra 2024: 24 या 25 अक्टूबर कब है गुरु पुष्य योग, यहां जानें सही तिथि, क्या खरीदना होता है सबसे शुभ

Guru Pushya Nakshtra 2024: 24 या 25 अक्टूबर कब है गुरु पुष्य योग(Guru Pushya yog), यहां जानें सही तिथि, क्या खरीदना होता है सबसे शुभ, पुष्य नक्षत्र पर गाड़ी खरीदना क्यों होता है सबसे शुभ

author-image
Preeti Dwivedi
Guru-Pushya-Yog-2024

Guru-Pushya-Yog-2024

Guru Pushya Nakshtra 2024: अगर आप भी खरीदारी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त गुरु पुष्य नक्षत्र का इंतजार कर रहे हैं और इसकी तिथि को लेकर कंफ्यूज हैं जो चलिए हम आपको बताते हैं कि दीपावली के पहले गुरु पुष्य योग (guru pushya yog 2024) या पुक्ष्य नक्षत्र (Pushya Nakshtra) कब आएगा। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से।

Advertisment

कितने होते हैं नक्षत्र

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ग्रहों में नौ ग्रह, 12 राशियां और 27 नक्षत्र होते हैं। जिनमें से पुष्य नक्षत्र को खरीदारी और शुभ काम के लिए सबसे खास माना जाता है। अगर आप भी दीपावली के पहले खरीदारी (Diwali ke pahle kharidari ka sabse shubh muhurat) करना चाहते हैं तो चलिए कि इस बार पुष्य नक्षत्र (Pushya nakshtra 2024) कब आ रहा है।

इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन रहेगा

अगर आप भी पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी करने का मूड बना रहे हैं तो आपको बता दें इस बार पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर को आ रहा है जो 25 अक्टूबर तक रहेगा।

दीपावली से पहले 24 या 25 अक्टूबर कब है गुरु पुष्य योग

हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरु पुष्य योग यानी पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 11:25 मिनिट से होगी, जो पूरे दिन पूरी रात रहेगा। इसके बाद ये दूसरे दिन तक यानी 25 अक्टूबर को 12:9 तक चलेगा।

Advertisment

पुष्य नक्षत्र क्यों होता है सबसे शुभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पुष्य नक्षत्र 25 नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ होता है। इसका चंद्र का स्वामी होता है। ये रात्रि बलि और सुंदरता का प्रतीक है।

पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त

पुष्य नक्षत्र प्रारंभ: 24 अक्टूबर को सुबह 11:25

पुष्य नक्षत्र समाप्ति: 25 अक्टूबर को सुबह 12:09

यह भी पढ़ें: Diwali Puja Hatane ke Niyam: दिवाली के बाद कब उठानी चाहिए पूजा, इस दिन उठाने से मां लक्ष्मी रहती हैं हमेशा साथ

पुष्य नक्षत्र में क्या-क्या खरीदना सबसे शुभ होता है

पुष्य नक्षत्र खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन कुछ भी खरीदा जा सकता है। अगर आप भी प्रॉपर्टी, मकान, गाड़ी—वाहन, ज्वेलरी, बर्तन आदि खरीदना चाहते हैं तो ये आप 24 और 25 अक्टूबर दो दिन खरीद सकते हैं।

Advertisment

गुरु पुष्य नक्षत्र को कहते हैं मिनी धनतेरस

आपको बता दें ज्योतिष के अनुसार गुरुवार को होने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य या मिनी धनतेरस भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र यानी गुरु पुष्य योग के दिन महालक्ष्मी, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं।

इनकी खरीदारी सबसे शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस संयोग में कई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी का लंबे समय तक फायदा मिलता है। इससे आपको शुभ योग के प्रभाव से लंबे समय तक धन लाभ, सुख और समृद्धि मिलेगी। इस संयोग में सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी की खरीदारी शुभ माना जाता है।

पुष्य नक्षत्र का स्वामी कौन है

ज्योतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और इसके देवता वृहस्पति हैं। दोनों ही ग्रह अच्छी स्थिति में है। यही कारण है कि इनके प्रभाव से सोना-चांदी, मशीनरी और रियल एस्टेट में बड़े निवेश होने की उम्मीद है। अगर इन शुभ योगों में निवेश करते हैं तो इससे आपको लंबे समय तक फायदा हो सकता है।

Advertisment

शेयर मार्केट दे सकता है लाभ

24 अक्टूबर को जो ग्रहों की स्थिति और गुरू पुष्य योग आ रहा है उसके अनुसार शेयर मार्केट में गिरावट होने की आशंका है। यानी जो लोग शेयर में निवेश करना चाहते हैं उन्हें इस दिन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar Asar: नीच राशि में प्रवेश करके मंगल मचाने वाले हैं बड़ी उठा-पटक, किसे शुभ-किसे अशुभ

​​नोट:  इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। तिथियों और मुहूर्तों में पंचांग मतभेद के चलते समय में अंतर हो सकता है। इसे अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें