Advertisment

Guru Margi 2025: जनवरी में इस दिन से मार्गी होने वाले हैं गुरू, वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन के लिए क्या हैं संकेत

Guru Margi 2025: जनवरी में इस दिन से मार्गी होने वाले हैं गुरू, वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन के लिए क्या हैं संकेत guru-margi-28-jan-2025-positive-effect-vrash-singh-vrashchik-makar-meen-grah-gochar-astrology-hindi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Margi-Guru

Margi-Guru-Jan-2025

Guru Margi Jan 2025 Effect: अभी तक तिरछी चाल रह रहे देव गुरू वृहस्पति जनवरी में बहुत जल्द सीधी चाल चलने वाले हैं। ग्रहों में गुरू ग्रह को बेहद खास माना जाता है।

Advertisment

वक्री चाल चलते गुरू राशि चक्र की पांच राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। इन जातकों के लिए अब अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें मार्गी गुरु (Margi Guru positive Effect) शुभ फल देंगे।

जनवरी में गुरु कब मार्गी होंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार देव गुरु वृहस्पति 28 जनवरी 2025 को राज 12:30 मिनट पर मार्गी होने जा रहे हैं।

ग्रहों की मार्गी चाल से क्या असर पड़ता है

ज्योतिष में ग्रहों की दो तरह की चाल होती है। मार्गी और वक्री। जब कोई ग्रह वक्री चाल चलता है तो वह प्रतिकूल असर डालता है। इसके विपरीत जब कोई ग्रह मार्गी चाल चलता है तो ऐसे में उस ग्रह का शुभ फल विभिन्न राशि के जातकों को मिलने लगता है।

Advertisment

गुरू कितने दिन में मार्गी और वक्री होता है

ज्योतिषियों की मानें तो गुरू साल में एक बार मार्गी और एक बार वक्री होता है।

तीन महीने बाद मार्गी हो रहे हैं गुरु

हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरू 20 अक्टूबर 2024 को वृष राशि में वक्री हुए थे। जो अब 98 दिन बाद यानी करीब सवा तीन महीने बाद वृष राशि में ही मार्गी होेने जा रहे हैं।

गुरू का मिथुन राशि में गोचर कब होगा

ज्योतिषीय गणित के अनुसार 28 जनवरी को वृष राशि में गुरू के मार्गी होने के बाद वे मिथुन राशि में पहुंचेगे।

Advertisment

मार्गी गुरू से किसे मिलने लगेगा शुभ फल

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अभी तक जिन जातकों को वक्री गुरू प्रतिकूल फल दे रहे थे उन्हें अब शुभ फल मिलने लगेगा।

इसके अलावा धनु, मीन, कर्क राशि को इस दौरान शुभ फल की प्राप्ति होगी।

गुरू की उच्च, नीच और स्व राशि कौन सी हैं

हिन्दू पंचांग के अनुसार धनु और मीन गुरू के राशि स्वामी है। मकर गुरू की नीच राशि और कर्क गुरू की उच्च राशि है। ऐसे में इस दौरान धनु, कर्क और मीन को शुभ फल मिलना शुरू हो जाएगा।

गुरू ग्रह किसके कारक हैं

आपको बता दें वृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, धन, शिक्षा, विवाह, संतान और सौभाग्य के कारक माने गए हैं। वक्री अवस्था में बृहस्पति के गुण अधिक बलवान और गहरे हो जाते हैं।

Advertisment

कब से कब तक मार्गी रहेंगे गुरु

वैदिक ज्योतिष और हिन्दू पंचांग के गुरू को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। जनवरी में गुरू लोक विजय पंचांग के अनुसार गुरू 28 जनवरी से मार्गी हो जाएंगे। आपको बता दें जब कोई ग्रह किसी राशि में सीधी चाल चलना शुरू कर देता है तो उसे उसकी मार्गी चाल कहते हैं।

साल 2025 में मार्गी गुरू 5 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव डालेंगे।

वृष राशि पर मार्गी गुरू का असर (Margi Guru 2025 Vrash Rashi) 

मार्गी गुरू के असर से वृष राशि वालों को धन-संपत्ति के मामले में लाभ होगा। इस दौरान आपका रहन-सहन का लेवल भी बढ़ेगा।

गुरू की मार्गी चाल से इन जातकों को आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ ही साथ आपको नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

गुरू की मार्गी चाल के दौरान आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपको विशेष लाभ के अवसर मिलेंगे।

निवेश करने से लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार और मधुरता आएगी।

सिंह राशि पर वक्री गुरू का असर (Margi Guru Meen Rashi) 

अगर आपकी राशि सिंह हैं तो आपके लिए समय करियर में लाभ दिलाएगा। इस दौरान आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

आपको बता दें मार्गी गुरू आपके आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा।

इस दौरान आपकी धार्मिक गतिविधियों भी बढ़ेगी।

आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।

यदि आप अविवाहित हैं तो आपके पास विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि पर मार्गी गुरू का असर (Margi Guru Meen Rashi) 

बृहस्पति की वक्री चाल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन के प्रवाह को बढ़ाएगी। आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। इनकम बढ़ने से लाइफस्टाइल बदलेगा। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो इसमें सुधार होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा, काम या व्यापार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार और मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और किसी भी अवसर को जाने न दें।

मकर राशि पर मार्गी गुरू का असर (Margi Guru 2025 Positive Effect Makar Rashi) 

वक्री बृहस्पति मकर राशि के जातकों को करियर में उन्नति और पहचान दिलाएगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बनेंगे। व्यवसाय और निवेश में लाभ होगा। धन बचत करने में सफलता मिलेगी। अपने समय और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक यात्राओं या अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि पर मार्गी गुरू का असर (Margi Guru Meen Rashi) 

मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति वक्री अवस्था में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। आपको मार्गी गुरू धन लाभ कराएंगे। हो सकता है इस दौरान आपको पुराना अटका पैसा भी मिल जाए।

आपको इस दौरान अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जा रही है।

अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के योग बनते दिख रहे हैं।

वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा बीतेगा।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: Grah Gochar: 19 जनवरी से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शून्य डिग्री पर शुक्र-शनि कराएंगे धन वर्षा, क्या है आपकी राशि

Astrology jyotish guru margi 2025 Guru ki Sidhi Chaal Jan Grah Gochar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें