Advertisment

Guru Margi 2025: सावधान! आज से गुरु हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए कष्टकारी हो सकते हैं 105 दिन

Guru Margi 2025: सावधान! आज से गुरु हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए कष्टकारी हो सकते हैं 105 दिन guru margi 2025 vrash effect on 12 zodic sign guru rashi parivartan hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Guru-Margi-2025 mithun effect dhanu vrashchik meen astrology news

Guru-Margi-2025 mithun effect dhanu vrashchik meen astrology news

Margi Guru 2025:  अभी तक वृष राशि में वक्री चाल चल रहे गुरु आज से मार्गी |(Guru ki Sidhi Chal) होने जा रहे हैं। 4 फरवरी से मार्गी होकर गुरु 105 दिन तक वृष राशि (Vrash Rashi) में ही सीधी चाल चलेंगे।

Advertisment

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि गुरु की मार्गी चाल का मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा।

Guru Margi 2025 Vrash Effect: अभी तक वृष राशि में वक्री चाल चल रहे गुरु 4 जनवरी से सीधी चाल चलने वाले है। वृहस्पति ग्रह की मार्गी चाल से मेष से लेकर मीन तक किन राशियों को लाभ होगा और किन जातकों को इनसे सतर्क रहना होगा। गुरु फरवरी में मार्गी होकर कब तक मार्गी रहेंगे, जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से।

गुरु कब से कब तक मार्गी रहेंगे

हिन्दू पंचांग के अनुसार देव गुरू वृहस्पति आज 4 फरवरी मंगलवार की रात 12:49 को वृष रााशि में मार्गी हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार गुरु 4 फरवरी को अपनी चाल बदलकर सीधी चाल शुरू कर देंगे। जो करीब सवा तीन महीने बाद राशि बदलेंगे। इसके बाद ये मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Advertisment

गुरु की मार्गी चाल से कुछ जातकों के लिए शुभ परिणाम प्राप्त होंगे तो वहीं कुछ जातकों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

मार्गी गुरु का सभी 12 राशियों पर असर

मेष राशि पर मार्गी गुरु का असर

इन जातकों के पास धन सीमित मात्रा में आएगा। आपको दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर रहे सकती है।

वृष राशि पर मार्गी गुरु का असर

आपका स्वास्थ्य यथावत रहेगा। हालांकि आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। बल्कि परिश्रम करने से ही अच्छे फल की प्राप्ति होगी।

Advertisment

मिथुन राशि पर मार्गी गुरु का असर

मिथुन राशि के जातकों के खर्च बढ़ेंगे। आपको आने वाले समय में आपका ट्रांसफर हो सकता है। मां की सेहत में परेशानी हो सकती है। उन्हें पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान होगा। आपको भी दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही है।

कर्क राशि पर मार्गी गुरु का असर

गुरु की कृपा से कर्क राशि वालों को लाभ तो होगा पर ये सामान्य रहेगा। आमदनी भी आपकी सामान्य होगी। आपकी संतान की उन्नति होगी। संतान का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि भाई बहिन से आपके रिश्तों में भी थोड़ी कडवाहट आ सकती है। जीवन साथी को पेट संबंधी विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि पर मार्गी गुरु का असर

सिंह राशि वालों के लिए गुरु सामान्य फल देंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि धन आने में बाधा आएगी।

Advertisment

कन्या राशि पर मार्गी गुरु का असर

अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको तो गुरु की कृपा से आपकी आमदनी ठीकठाक रहेगी। भाई बहिन से आपके संबंध अच्छे होंगे। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। संतान से आपको कोई सहयोग ​नहीं मिलेगा।

तुला राशि पर मार्गी गुरु का असर

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु की मार्गी चाल असर दिखाएगी। आप दुर्घटनाओं से बच पाएंगे। परिश्रम करेंगे तो ही आपको धन लाभ के योग बनेंगे। माता को कष्ट हो सकता है। 105 दिनों के लिए आपके खर्चे भी बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि पर मार्गी गुरु का असर

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में गुरु कष्टकारी हो सकते हैं। इन जातकों का स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा पर इनके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। भाई बहिनों के बीच तनाव रहेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे और आय में कमी होगी।

धनु राशि पर मार्गी गुरु का असर

धनु राशि वालों को पेट में परेशानी हो सकती है। कार्याल में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कचहरी के कामों में सतर्क रहेंगे तो लाभ हो सकता है।

मकर राशि पर मार्गी गुरु का असर

मकर राशि वालों को गुुर की चाल परिश्रम अधिक कराएगी। आपको मेहनत करने पर भी पैसा मिलेगा। संतान से आपको सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि धन लाभ की उम्मीद है। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि पर मार्गी गुरु का असर

कुंभ राशि वालों को इस दौरान माता से सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कचहरी के कामों में रिस्क न लें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। दुर्घटनाओं से सतर्क रहना होगा। अगर नौकरी पेशा हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन राशि पर मार्गी गुरु का असर

मीन राशि वालों के भाई बहनों से संबंधों से तनाव आ सकता है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी नहीं रहेगी। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

guru gochar 2025 margi guru 2025 guru ka rashi parivartan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें