Advertisment

Guru Ka Gochar : गुरु इस दिन बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Guru Ka Gochar : गुरु इस दिन बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत guru-ka-gochar-guru-is-going-to-change-his-moves-on-this-day-luck-will-open-for-these-zodiac-signs

author-image
Preeti Dwivedi
Shani Asta 2022 (Astrology) : 24 फरवरी से न्याय के देवता का बढ़ने वाला है प्रभाव, उदय होते ही चमकाएंगे इनकी किस्मत

नई दिल्ली। देव गुरु Guru Ka Gochar बृहस्पति को 9 ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। देव गुरु ग्रह एक वर्ष तक एक राशि में गोचर करते हैं। अभी तक मकर राशि में चल रहे सूर्य 20 नवंबर को अपनी राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। देवगुरु का यह गोचर मेष, कर्क, कन्या और मकर राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा। जानते हैं इन चारों राशियों को बृहस्पति का गोचर का फल देगा।

Advertisment

मेष —

गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। अभी तक चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। सफलताएं मिलेंगी। नई जिम्मेदारीयां भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विदेश जाने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।

कर्क (Cancer) —

गुरु का गोचर कर्क राशिवालों को शुभ फल देगा। लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। भाग्य और उन्नति के रास्ते प्रबल होंगे। धन आगमन के नए स्त्रोत सामने आएंगे। किसी मुश्किल कार्य में मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। जमीन—जायजाद संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेंगा।

कन्या (Virgo) —

कन्या राशि के जातकों के सामने कुछ चुनौतियां आएंगीं। समस्याओं के हल निकलने लगेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। विवाद दूर होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisment

मकर (Capricorn) —

गुरु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है। आप अपने कौशल और क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे। अभी तक चल रही समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को थोड़ी मेहनत करने से सफलता मिलेगी।

नोट — इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

hindi news Bansal News 'guru rashi Parivartan' कन्या कर्क मकर मेष spiritual bansal dharam news guru ka gochar guru rashi parivartan 2021 guru rashi parivartan date Jupiter गुरु राशि परिवर्तन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें