Advertisment

Guru Ka Gochar 2022 : वर्ष 2022 में देवगुरु वृहृस्पति कब—कब बदलेंगे चाल, आप पर कैसी रहेगी गुरु की नजर

Guru Ka Gochar 2022 : वर्ष 2022 में देवगुरु वृहृस्पति कब—कब बदलेंगे चाल, आप पर कैसी रहेगी गुरु की नजर guru-ka-gochar-2022-in-the-year-2022-when-will-devguru-jupiter-change-the-move-how-will-the-gurus-eyes-be-on-you

author-image
Preeti Dwivedi
Guru Ka Gochar 2022 : वर्ष 2022 में देवगुरु वृहृस्पति कब—कब बदलेंगे चाल, आप पर कैसी रहेगी गुरु की नजर

नई दिल्ली। एक माह बाद Guru Ka Gochar 2022 नया साल लगने वाला है। सबसे बड़े और देवगुरु ग्रह वृहृस्पति Guru Ka Gochar 2022 साल के चौथे माह में अपनी राशि बदलेंगे। इसी के साथ इनका विभिन्न राशियों पर प्रभाव शुरू हो जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं कि देव गुरु वृहस्पति अगले साल यानि 2022 में कितने बार अपना राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही यह भी जानिए कि ये बदलाव कब—कब होगा।

Advertisment

नया वर्ष शुरू होते ही सभी अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित होने लगते हैं। नया साल उनके लिए कैसा होगा। किस ग्रह की चाल उनके लिए क्या प्रभाव डालेगी। इसी के साथ नए साल की गणनाएं हो जाती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का अध्ययन कर देश- दुनिया और आम जनमानस के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों की भविष्यवाणी की जाती है। आइए हम भी जानते हैं अगले साल गुरु कब—कब परिवर्तन कर अपना असर दिखाएगा।

गुरु इसलिए हैं खास —
ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह और 12 राशियों के आधार पर गणनाएं की जाती हैं। सभी ग्रहों में गुरु ग्रह सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह मान-सम्मान, विवाह, भाग्य, आध्यात्म, संतान के कारक ग्रह माना गया है। आज हम आपको साल 2022 में सबसे बड़े और शुभ ग्रह माने जाने वाले बृहस्पति (गुरु) ग्रह के बारे में बता रहे हैं कि साल 2022 में ये ग्रह किस राशि में रहेगा और कब-कब इसकी चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
अगले साल 2022 में ऐसी होगी गुरु की स्थिति —

12 अप्रैल —

  • 20 नवंबर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे गुरु अगले साल भी इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद नए सा​ल के चौथे महीने यानि में 12 अप्रैल को कुंभ से अपनी स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे।
Advertisment

27 मार्च — 

  •  फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। यहां पर करीब एक माह अस्त होने के बाद ये 27 मार्च 2022 को पुन: एक बार उदय होंगे।

13 अप्रैल —

  •  13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।

29 अप्रैल —

  •  देवगुरू बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे।
Advertisment

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह —

  • जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति बलवान होते हैं उन्हें कई तरह लाभ प्राप्त होते हैं। जीवन में धन संपदा, मान सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होती है।
  •  बृहस्पति ग्रह किसी एक राशि में गोचर करने के लिए लगभग 1 वर्ष का समय लेते हैं। गुरु ग्रह को दो राशियों का आधिपत्य प्राप्त है धनु और मीन।
  •  गुरु ग्रह जब भी कर्क राशि में आते तब वे उच्च के होते हैं यानी ये कर्क राशि में अच्छा फल प्रदान करते हैं जबकि मकर राशि में नीच के होते हैं।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi Astrology bansal mp news today dharam news bansal dharam news Rashi parivartan Jupiter 2022 singh rashifal dhanu rashi 2022 guru gochar 2021 to 2022 Guru Grah 2022 guru ka fal 2022 guru peyarchi 2022 kanni guru peyarchi 2022 tamil guru rashi parivartan 2022 hindi rashifal 2022 horoscope 2022 january 2022 jupiter transit 20th nov 2021 to 12th april 2022 jyotish kanni rasi guru peyarchi 2021 to 2022 kumbh rashi 2022 makar rashi 2022 rahu ka mesh rashi me parvesh 2022 rahu ka rashi parivartan 2022 rashifal 2022 singh rashi 2022 singh rashifal 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें