Advertisment

Guru Gochar: 1 मई से शत्रु के घर में बैठेंगे गुरु, किसकी बढ़ाएंगे परेशानी, किसे मिलेगा लाभ

Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु वृष में गोचर करेंगे। मेष, वृष, मिथुन, धनु के लिए कष्टकारी समय रहेगा। किसके लिए आर्थिक कष्ट के संकेत हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Guru Gochar: 1 मई से शत्रु के घर में बैठेंगे गुरु, किसकी बढ़ाएंगे परेशानी, किसे मिलेगा लाभ

Guru Gochar 2024 Vrish Effect: बीते दिन मंगल गोचर (Mangal Gochar 2024) और बुध के वक्री (Budh Varkri 2024) होने के बाद अब कल यानी 1 मई को देव गुरु भी अपनी राशि बदलने जाने रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन में स्थान के अनुसार एक दो दिन का आंतर आ जाता है।

Advertisment

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार अभी तक मेष राशि में चल रहे सूर्य शुक्र यानी अपने दुश्मन की राशि में एंट्री करने जा रहे हैं।

गुरु का गोचर मेष (Guru Gochar in Vrish) , मिथुन (Mithun Rashi) और धनु (Dhanu Rashi) के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। तो वहीं बाकी राशियों पर गुरु के राशि परिवर्तन का असर (Guru Gochar Effect) अच्छा नहीं रहेगा।

किस राशि पर गुरु के गोचर का असर (Guru Gochar Effect)  क्या होगा। जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार। साथ ही जानेंगे ये किस दिन कितने बजे गोचर करेंगे।

Advertisment

कमजोर पड़ने वाले हैं गुरु

अभी मेष राशि में गोचर कर रहे गुरु ग्रह दो दिन बाद राशि बदल रहे हैं। आपको बता दें मेष राशि का स्वामी मंगल (Mesh Swami Mangal) होता है जो गुरु का मित्र है।

यानी अभी तक अपनी मित्र राशि में चल रहे गुरु शक्तिशाली प्रभाव दिखा रहे थे जो वृष राशि में (Guru Gochar in Vrish) जाकर कमजोर पड़ने वाले हैं।

वृष राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। शुक्र और गुरु में शत्रुता है। जिससे गुरुदेव वृष राशि में कमजोर रहते हैं। अर्थात उनकी शक्ति में कमी आ जाएगी।

Advertisment

सभी 12 राशियों पर गुरु के राशि परिवर्तन का असर( jupiter transit 1 May 2024)

गुरु के वृष राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर असर

मेष राशि (Mesh Rashi)

गुरु ग्रह दूसरे भाव में रहेगा तथा यह नीच दृष्टि से दशम भाव को मित्र दृष्टि से अष्टम भाव को और शत्रु दृष्टि से छठे भाव को देखेगा। दुर्घटनाओं से बचेंगे तथा पेट में बीमारी हो सकती है। धन की आवक में कमी होगी।

वृष राशि (Vrish Rashi)

पेट संबंधी पीड़ा हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों को कष्ट हो सकता है।भाग्य से कोई लाभ नहीं होगा।  संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

Advertisment

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

पेट में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। खर्चे में वृद्धि होगी। सुख में कमी आएगी।

कर्क राशि (Karsh Rashi)

धनलाभ में कमी होगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से तकरार हो सकता है। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

आपके सुख में वृद्धि होगी। धन के आवक में कमी होगी।अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में सावधानी से कार्य करें अन्यथा आपको कष्ट होगा।  पेट में पीड़ा हो सकती है।

Advertisment

कन्या राशि (Kanya Rashi)

आपको स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है। भाग्य में कमी होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

तुला राशि (Tula Rashi)

धन की वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें। आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके सुख में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। धन लाभ में कमी होगी।

Advertisment

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धन की आवक में कमी होगी। कार्यालय में सचेत रहकर कार्य करें। अच्छे कामों में आपका धन व्यय होगा। आपको पेट में कष्ट हो सकता है।

मकर राशि (Makar Rashi)

छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कुछ प्राप्त नहीं हो पाएगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

आपके सुख में कमी आएगी। लोगों के बीच में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में आपको परेशानी आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि (Meen Rashi)

भाइयों और बहनों से आपके संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। धन लाभ में कमी आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आप सभी को चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत या विष्णु सहस्त्रनाम का कम से कम पांच बार पाठ करें।

[caption id="attachment_94828" align="alignnone" width="270"]guru gochar 2024 in Vrish guru gochar 2024 in Vrish[/caption]

यह भी पढ़ें: बुध की उल्टी चाल का असर: आज से मीन राशि में वक्री होगा ये ग्रह, इन राशियों के लिए आर्थिक संकट के संकेत! रहें सतर्क

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें