Advertisment

Guru Chandal Yog: क्या होता है गुरू चांडाल योग, जो चल रहा है इन राशियों पर, पढ़ें असर

author-image
Preeti Dwivedi
Chandra Rashi in Kundli: राशिफल को लग्न राशि देखना चाहिए या चंद्र राशि से, जानें क्या कहता है ज्योतिष

नई दिल्ली। Guru Chandal Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र में कुंंडली में कई योग होते है। इन्हीं में से एक है गुरू चांडाल योग। पर क्या आपको पता है गुरू चांडाल योग क्या होता है और ये कब बनता है। तो चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार गुरू चांडाल योग वर्तमान में किस राशि पर चल रहा है सा​थ ही इससे किसे लाभ और किसे हानि होगी।

Advertisment

ऐसे बनता है गुरू चांडाल योग

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जब गुरू और राहु एक राशि में आ जाते हैं तो इस स्थिति को गुरू चांडाल योग कहते हैं। अभी ये योग 22 अप्रैल से मेष राशि में चल रहा है। जो 7 महीने तक रहेगा।

गुरू चांडाल योग से बढ़ती हैं ये परेशानियां

ज्योतिष में गुरू चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023) बनने से कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। विशेष रूप से जातक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां घेरने लगती हैं। साथ ही उन्हें किसी अनहोनी का भन बना रहता है।

गुरू चांडाल योग से इन्हें रहना होगा सावधान

मेष राशि पर गुरू चांडाल योग का असर 

अगर आपकी राशि मेष है तो आपको बता दें इस राशि वालों को आर्थिक रूप से परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको विपरीत प्रभाव झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है आपके कार्यक्षेत्र में समस्याएं आएं। आपके व्यापारी हैं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस दौरान आपको लाइफ में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

स्वास्थ्य पर भी प्रभाव 

मेष राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। आपको इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। आप किसी भी काम से या बात से संतुष्ट नहीं होंगे। इस दौरान करियर संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हो सकता है इस दौरान कुछ खर्चों को भी टालना चाहें लेकिन टाल न पाएं।

मिथुन राशि पर गुरु चांडाल योग का असर 

मिथुन राशि के जातकों के लिए अभी चल रहा गुरू चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023) सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। व्यापार या शेयर से जुड़े लोगों को फैसले लेने में सावधानी रखनी होगी। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती हैं। हो सकता है किसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़े। इस दौरान आपको अशुभ समाचार मिलने के संकेत भी दिख रहे हैं। इस दौरान आपको वाणी पर संयम रखना होगा।

प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। हो सकता है ऑफिस में अधिकारियों से वाद—विवाद की स्थिति बन जाए। पैसा और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी मामलों में आपको परेशानी झेलनी पड़ है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में बाधा आ सकती है।

Advertisment

कन्या राशि पर गुरु चांडाल योग का असर

गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023) का कन्या राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर काल में आपकी फ़िज़ूलख़र्ची बढ़ सकती है। अत: इससे बचना होगा। तनाव से बचने के लिए योग और व्यायाम करें। ईश्‍वर में ध्‍यान लगाने से तनाव से मुक्ति मिल सकती है। करियर और परिवार में अशांति का माहौल बढ़ सकता है। सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

कन्या राशि के अष्टम भाव में गुरु चांडाल योग बना रहा है, जिसके कारण आपको धन के मामले में भी हानि भी हो सकती है। कार्यस्थल और घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। मकान, वाहन या किसी अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी में सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि पर गुरु चांडाल योग का असर

गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023) के कारण धनु राशि के लोगों को संकट का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको लाभ मिलेगा। हालांकि दुर्घटना से बचना होगा। आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

Advertisment

धनु राशि वालों को किसी तरह का भय बना रह सकता है। किसी प्रकार की अनहोनी का डर रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए काम में संतुष्ठि मिलेगी लेकिन व्‍यापारियों को हानि हो सकती है। इस दौरान आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। दुर्घटना का भय बना रहेगा।

मकर राशि पर गुरु चांडाल योग का असर

मकर राशि वालों की चौथे भाव में गुरु चांडाल योग बन रहा है। जिसके चलते इस राशि वालों को इस गोचर काल में अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से उलझने आपको सता सकती हैं। दंपत्तियों में कुछ पुराने मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ सकता है। आपको इस दौरान कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

कब और कैसे बनता गुरु चांडाल दोष

ज्योतिष शास्त्र में गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yog 2023)  को बहुत ही विनाशकारी योग माना जाता है। ये योग गुरु और राहु ग्रह की युति से बनता है।  कुंडली के अशुभ दोषों में से गुरु चांडाल दोष को भी बहुत नुकसानदायक माना जाता है। किसी भी जातक की कुंडली में राहु और गुरु के एक साथ होने से गुरु चांडाल दोष बनता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दोष के कारण कुंडली के अन्य शुभ योग नष्ट हो जाते हैं, जिसके कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। गुरु चांडाल दोष के कारण व्यक्ति का धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च होता है इतना ही नहीं ऐसे व्यक्ति को पाचनतंत्र और पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं होने की आशंका रहती है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Astrology Form Grah Dosh :ग्रह दोषों से हैं पीड़ित, रत्न की जगह धारण करें इन पेड़ों की जड़ें

Surya Pushya Nakshatra: पुष्य नक्षत्र में सूर्य का गोचर, रोकेगा अतिवृष्टि, बनेगा स्त्री-पुरुष योग

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए है पद, प्रतिष्ठा और प्रेम-संबंध में सफलता के योग, जानें आज का अपना भविष्यफल

Collar Workers: नौकरी में क्या होती है ब्लू, व्हाइट, पिंक कॉलर जॉब, आप किसमें हैं शामिल

MP News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारी को फिर बहाल करेगी सरकार, सीएम आवास से जारी हुआ आदेश

Guru Chandal Yog 2023 Effect, Guru Chandal Yog 2023, Guru Chandal Yog date, kundli ke ashubh yog, jyotish, astrology, गुरु चांडाल योग का असर, गुरु चांडाल योग, कुंडली अशुभ योग, ज्योतिष, गुरु चांडाल योग का राशियों पर असर 

Astrology ज्योति​ष jyotish Guru Chandal Yog 2023 kundli ke ashubh yog कुंडली अशुभ योग गुरु चांडाल योग गुरु चांडाल योग का असर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें