Advertisment

Guru Amar Das Jayanti 2023: गुरु अमरदास जी के अनमोल वचन, जो सिखाती हैं गुरु और ईश्वर का महत्व

सिख धर्म की लंगर प्रथा को स्थापित करने का श्रेय गुरु अमरदास जी को है. Guru Amar Das Jayanti 5 मई के अवसर पर प्रस्तुत है उनके अनमोल वचन.

author-image
Shyam Nandan
Guru Amar Das Jayanti 2023: गुरु अमरदास जी के अनमोल वचन, जो सिखाती हैं गुरु और ईश्वर का महत्व

Guru Amar Das Jayanti 2023: गुरु अमरदास जी सिख धर्म के तीसरे गुरु हैं. उनका जन्म 5 मई को 1479 में पंजाब के अमृतसर जिले में बासरके गांव में हुआ था. वे 73 वर्ष की उम्र में गुरु के पद पर आसीन हुए थे. अपने गुरुपद काल में उन्होंने सिख धर्म में अनेक ऐसे सुधार कार्य किए, जिसने इस धर्म की संस्थापना को मजबूत किया और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा दिया.

Advertisment

सिख धर्म की प्रसिद्ध लंगर प्रथा को स्थापित करने का श्रेय गुरु अमरदास जी को जाता है. लंगर प्रथा ने जाति-बंधन और भेदभाव की जंजीर को कमजोर कर लोगों में एकता की भावना को सुदृढ़ किया. अपने मार्गदर्शन में उन्होंने गोइंदवाल शहर को सिख धर्म के अध्ययन का केंद्र बनाया.

यह भी पढ़ें: क्या यज्ञ की आहुति और हवन फंगस, वायरस और बैक्‍टीरिया नष्ट करता है, ICAR की चौंकाने वाली रिपोर्ट

गुरु अमरदास जी के अनमोल वचन

गुरु अमरदास जी के जन्मदिवस (Guru Amar Das Jayanti) 5 मई के अवसर पर आइए जानते हैं, उनके कुछ सुविचार और अनमोल वचन.

Advertisment

1.

जब कोई व्यक्ति गुरु की सेवा करता है, तो उसका मन शुद्ध हो जाता है और उसे सच्चे घर में शरण मिलती है। –गुरु अमरदास जी

2.

गुरु की सेवा से जो वास्तविक सुख मिलता है, वह कहीं नहीं मिल सकता है। –गुरु अमरदास जी

3.

धर्मग्रंथों, शास्त्रों और स्मृतियों को देखने और अध्ययन हर कोई भले ही कर ले, लेकिन ‘नाम’ के बिना किसी को कोई भी मुक्ति नहीं मिलती है। –गुरु अमरदास जी

Advertisment

4.

सभी रूप और रंग उस अलौकिक ईश्वर से आते हैं। जो हवा, पानी और आग सभी को हममें एक साथ रखता है। –गुरु अमरदास जी

5.

यह सम्पूर्ण संसार एक ही तरह की मिट्टी से बना है। लेकिन, रचयिता कुम्हार ने उससे भांति-भांति की चीजें बनाई हैं। –गुरु अमरदास जी

6.

ईश्वरीय सुधा से भरा हुआ अब मैं आसानी से उनकी स्तुति गाता हूं और मेरी जिह्वा केवल भगवान के नाम का जप और उच्चारण करती है। –गुरु अमरदास जी

Advertisment

7.

जिस मनुष्य के हृदय में भगवान का नाम बसा है, वह आनंद की धुन केवल उसके लिए ही बजाता है। –गुरु अमरदास जी

8.

नश्वर मनुष्य ईश्वर की कृपा से ही गुरु की सेवा कर पाता है। ईश्वर की कृपा से ही उसका मन नियंत्रित होता है और उनकी कृपा से ही मन शुद्ध होता है। –गुरु अमरदास जी

9.

जिस ईश्वर ने अज्ञानता रुपी नींद बनाई है, उसी की कृपा से वह जाग भी जाएगा। लेकिन, इसके लिए गुरु के निर्देश को समझना जरुरी है। –गुरु अमरदास जी

Advertisment

10.

यदि आप उसकी (ईश्वर और गुरु) इच्छा के अनुसार चलते हैं, तो आप निश्चित ही उनेके समान हों जाएंगे जिनकी आप सेवा करते हैं। –गुरु अमरदास जी

Guru Amar Das Jayanti 2023, Guru Amar Das #GuruAmardas

ये भी पढ़ें:

>> Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

>> सचिन तेंदुलकर के ऐसे 10 रिकॉर्ड जो शायद ही कोई तोड़ पायेगा, जानें रिकार्ड्स

Advertisment
guru amar das quotes guru amardas jayanti गुरु अमरदास कोट्स गुरु अमरदास जयंती गुरु अमरदास जी गुरु अमरदास जी की वाणी
Advertisment
चैनल से जुड़ें