Advertisment

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

author-image
Bansal news
Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

न्यूयॉर्क। भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का कुख्यात सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के हाईवे 101 पर उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ है।

Advertisment

हालांकि, उसकी मौत की अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि पन्नू लंबे समय से अंडरग्राउंड रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

उसे डर था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा की तरह उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था और खालिस्तान की स्थापना को लेकर डींगे हांकता रहता था।

भारत में घोषित आतंकी है पन्नू

भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है। जुलाई 2020 में पंजाब पुलिस ने अमृतसर और कपूरथला में पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।

Advertisment

पन्नू अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खालिस्तान को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था। उसने अपने तथाकथित खालिस्तान में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भी शामिल करने की धमकी दी थी।

पन्नू के इशारे पर उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादियों ने दुनियाभर में हिंदू मंदिरों, भारतीय दूतावासों और नागरिकों को निशाना बनाया है।

यहां हुआ था पैदा
गुरपतवंत सिंह पन्नू अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ था। वह बाद में कमाई करने विदेश चला गया और आईएसआई के सहयोग से पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को फिर से जिंदा करने की कोशिश में है।

Advertisment

उसने विदेशों में रहने वाले सिखों को बरगलाकर खालिस्तान के पक्ष में भड़काया। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी आईएसआई से मिले पैसों से भारत में हिंसा फैलाने की साजिश भी रची।

भोले-भाले युवाओं को पैसों का लालच फासया करता था

पन्नू पैसों का लालच देकर भोले-भाले युवाओं को भटकाता था। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और खाालिस्तान के प्रति सहानूभुति रखने वाले लोगों से पैसा मिलता था। इसका इस्तेमाल वह आतंक फैलाने और खालिस्तान को लेकर फर्जी का रेफरेंडम आयोजित करने के लिए करता था।

ये भी पढ़ें :

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

Advertisment

6 July Ka Panchang: क्या आज कर पाएंगे ये काम? आज का पंचांग में जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

IND vs WI T20 Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान; विराट-रोहित को मौका नहीं, यशस्वी-तिलक को जगह

Healthy Diet Tips: सुस्ती और थकान को करना है दूर, तो करें इन चीजों का सेवन

IND vs WI T20 Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान; विराट-रोहित को मौका नहीं, यशस्वी-तिलक को जगह

Punjab news khalistani terrorist CIA Protect Gurpawant Pannu Gurpatwant Singh Pannu Gurpawant Singh Pannu Died in US Khalistan supporter Gurpatwant Pannu Khalistan Terrorist in Punjab
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें