Advertisment

Baba Ram Rahim: पैरोल पर जेल से छूटने के बाद बाबा राम रहीम सतकर्म की राह पर, शुरू किया स्वच्छता अभियान

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने सोमवार को हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में कई स्थानों पर अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक बड़े स्वच्छता अभियान का डिजिटल उद्घाटन किया।

author-image
Bansal News
Baba Ram Rahim: पैरोल पर जेल से छूटने के बाद बाबा राम रहीम सतकर्म की राह पर, शुरू किया स्वच्छता अभियान

सिरसा, हरियाणा। फिलहाल परोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने सोमवार को हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में कई स्थानों पर अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक बड़े स्वच्छता अभियान का डिजिटल उद्घाटन किया।

Advertisment

जानें कार्यक्रम की बात

इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी देखी गई, जिनमें राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल थे। अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे सिरसा मुख्यालय वाले डेरा प्रमुख 40 दिन की परोल मिलने के बाद शनिवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए और उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंचे।

जानें खबर

अभियान के डिजिटल उद्घाटन में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने भी डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती पर अग्रिम बधाई दी। पूर्व प्रमुख सिंह की जयंती 25 जनवरी को पड़ती है।

बाबा राम रहीम नपुंसक डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम Gurmeet ram Raheem Dera Sacha Sauda Baba Ram Rahim got bail
Advertisment
चैनल से जुड़ें