Advertisment

Gupta Navratri (Magh Navratri) 2 Feb 2022 : गुप्त नवरात्रि, मंत्र, क्या करें क्या नहीं

Gupta Navratri (Magh Navratri) 2 Feb 2022 : गुप्त नवरात्रि, मंत्र, क्या करें क्या नहीं gupta-navratri-magh-navratri-2-feb-2022-gupta-navratri-mantras-dos-and-donts-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Gupta Navratri (Magh Navratri) 2 Feb 2022 : गुप्त नवरात्रि, मंत्र, क्या करें क्या नहीं

नई दिल्ली। गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। Gupta Navratri (Magh Navratri) 2 Feb 2022 बुधादित्य योग में गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हुई इस बार की खास बात है। इन्हें माघ नवरात्रि भी कहा जाता है। आज से शुरू हुआ गुप्त नवरात्रि का पर्व 10 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुछ खास चीजों की मनाही है। पंडित रामगोविन्द शास्त्री से जानते हैं कौन सी बाते आपको ध्यान रखनी है। गुप्त नवरात्रि में दस महादेवियां मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां काली, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला की पूजा का विधान है।

Advertisment

पूजन में भूलकर भी न करें ये काम —

— इन दिनों बाल नहीं कटवाने चाहिए, बच्चों का मुंडन संस्कार भी इस दौरान वर्जित है।

— इन दिनों में भोजन में लहसुन और प्याज के प्रयोग से बचें।

— गुप्‍त नवरात्र‍ि के दिनों में देर तक सोने की मनाही होती है।

— इन दिनों में पति-पत्नी को ब्रह्माचर्य के नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया है।

— गुप्त नवरात्रि में चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए।

— गुप्त नवरात्रि के दौरान बैंगनी, नीले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।

Advertisment

— किसी भी महिला का भूल से भी अपमान नहीं करें।

— गुप्‍त नवरात्र‍ि के दिनों में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

— इन दिनों में बेड या पलंग की जगह कुश की चटाई पर सोना चाहिए।

— तामसिक यानि अत्यधिक तेल और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप —

'ॐ एं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
ॐ क्लीं सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन्य धान्य सुतान्यवितं, मनुष्यो मत प्रसादेंन भविष्यति न संचयः क्लीं ॐ
ॐ श्रीं ह्रीं हसौ: हूं फट नीलसरस्वत्ये स्वाहा'

मां दुर्गा मंत्र गुप्त नवरात्रि का महत्व गुप्त नवरात्रि 2022 तिथि गुप्त नवरात्रि 2022 Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP gupta navratri bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें