Advertisment

Gupta Navratri 2022 : मात्र एक फूल से सारी परेशानी होगी दूर, गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय

Gupta Navratri 2022 : मात्र एक फूल से सारी परेशानी होगी दूर, गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय gupta-navratri-2022-just-one-flower-will-remove-all-the-troubles-definitely-do-these-measures-in-gupt-navratri-jan-navratri-2022-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Gupta Navratri 2022 : मात्र एक फूल से सारी परेशानी होगी दूर, गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय

नई दिल्ली। शक्ति की साधना का Gupta Navratri 2022 पर्व नवरात्रि वैसे तो मुख्य रूप से चैत्र और क्वांर के महीने में आती हैं। लेकिन तांत्रिक साधना के लिए खास माना जाने वाली गुप्त नवरात्रि का पर्व अगले महीने आने वाला है। जी हां गुप्त साधना के लिए खास मानी जाने वाली “माघ गुप्त नवरात्रि” (Gupt Navratri) माघ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा यानि 02 फरवरी 2022 को आने वाला है। नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्रि में भी देवी दुर्गा (Goddess Durga) की साधना पूरे नौ दिनों तक की जाती है। लेकिन अगर आप मां को जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशिवार उपाय। जी हां अगर अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं तो मां इससे जल्दी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं आपको कौन—कौन से रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।

Advertisment

ऐसे करनी चाहिए पूजन की शुरुआत —
अगर आप भी गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नवरात्र के पहले दिन प्रात:काल स्नान करके घट स्थापना करके पूजन की शुरुआत करनी चाहिए। इस पूजन में अष्टमी और नवमीं पर कन्या पूजन का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि पर देवी पूजा के समय आपको अपनी राशि के अनुसार कौन सा पुष्प चढ़ाना चाहिए।

मेष राशि —
चूंकि मेष राशि के जातकों का संबंध मंगल ग्रह से होता है। इसलिए आपको देवी मां पूजन में आपको गुड़हल, लाल गुलाब या फिर कोई अन्य लाल रंग का फूल का उपयोग पूजन में किया जाना चाहिए।

वृष राशि —
वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर सफेद कमल, सफेद गुड़हल, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि सफेद फूल का उपयोग किया जाना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Advertisment

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों का संबध बुध ग्रह से होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को देवी दुर्गा को पीला कनेर, गुड़हल, गेंदा आदि का पुष्प अर्पित करने चाहिए।

कर्क राशि —
चंद्र ग्रह से संबंधित कर्क राशि के जातक को गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा करते समय चमेली, रातरानी, सदाबहार पुष्प को विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए। इन फूलों के न मिलने की कंडीशन में आप गेंदा और गुड़हल के फूलों का भी उपयोग किया जा सकता है।

सिंह राशि —
चूंकि सिंह राशि का संबंध सूर्य से है। इसलिए इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि पर कमल, गुलाब, कनेर या फिर गुड़हल का फूल मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए।

Advertisment

कन्या राशि —
कन्या राशि का संबंध बुध ग्रह से है। ऐसे में इस राशि के जातकों को गुलाब, गेंदा, हरसिंगार आदि जैसे सुगंधित फूलों का उपयोग करना आपको शुभ फल की प्राप्ति करा सकता है।

तुला राशि —
तुला राशि का स्वामी शुक्र होने से मां दुर्गा की कृपा के लिए इन्हें सफेद कमल, सफेद कनेर, गेंदा, जूही और हरसिंगार के फूल पूजन में उपयोग करना चाहिए। अगर आपकी तुला राशि है तो ऐसे में जातकों को शुक्र ग्रह की शुभता भी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि —
ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव हैं. ऐसे में शक्ति की साधना करते समय वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प जैसे गुलाब, गुड़हल, लाल गेंदा आदि का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए. इस उपाय को करने पर देवी के साथ मंगल ग्रह की शुभता भी प्राप्त होगी.

Advertisment

धनु राशि —

ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होने के कारण गुप्त नवरात्रि पर धनु राशि वालों को पूजा में कमल, कनेर, गुड़हल, गुलाब आदि का पुष्प चढ़ना चाहिए।

मकर राशि —

मकर राशि का स्वामी शनिदेव होने के कारण इस राशि के जातकों को विष्णुकांता जिसे अपराजिता भी कहते हैं का उपयोग करना चाहिए। साथ ही कमल का फूल चढ़ाना भी इन्हें शुभता दिलाता है। अगर ये फूल न मिलें तो गेंदा, गुलाब, गुड़हल का फूल चढ़कार पूजा की जा सकती है।

कुंभ राशि —

कुंभ राशि का स्वामी शनिदेव होने के कारण इस राशि के जातकों को जातकों को विष्णुकांता, अपराजिता के फूल चढ़ाना शुभ होता है। इसके अलावा आप चाहें तो कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि का भी पुष्प अर्पित कर सकते हैं।

Advertisment

मीन राशि —

ज्योतिष में धनु राशि की तरह मीन राशि के भी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अत: मीन राशि वालों को कमल, कनेर, गुड़हल, गुलाब आदि के पुष्प चढ़ाकर मां को प्रसन्न करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  14 दिन बाद मार्गी होने वाला है ये ग्रह, इन राशियों के प्रमोशन के प्रबल योग

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन्हें अमल में लाने से पहले जानकारों व विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
गुप्त नवरात्रि कब से है गुप्त नवरात्रि 2022 rashi ke anusar Gupt Navratri puja rashi ke anusar durga puja rashi ke anusar devi puja men chadhayen fool Magh gupta navratri kab hai 2022 Magh gupta navratri 2022 kab se shuru hai Magh Gupt Navratri kab se hai Magh Gupt Navratri 2021 Date gupta navratri 2022 puja vidhi Gupta Navratri 2022 Gupt Navratri worship method according your zodiac sign gupt navratri benefits gupt navratri 2022 date and time Gupt navratri 2022 Gupt navratri Gupt navratra 2022 Gupt navratra Durga puja according your zodiac sign ashadh gupt navratri 2022 Asadhaa gupta navratri kab hai Asadhaa gupta navratri 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें