Advertisment

Gupt Navratri 2025: मां दुर्गा की पूजा में किस आकार का हवन कुंड होता है सबसे शुभ, आप कौन सा करते हैं इस्तेमाल

Gupt Navratri 2025: मां दुर्गा की पूजा में किस आकार का हवन कुंड होता है सबसे शुभ, आप कौन सा करते हैं इस्तेमाल gupt navratri 2025 havan kund kaisa hona chaiye magh vrat tyohar astrology hindi pds

author-image
Preeti Dwivedi
Gupt-Navratri-2025

Gupt-Navratri-2025

Gupt Navratri 2025 Havan Kund Shape: जनवरी 2025 का आधा महीना बीत गया है। इस महीने का सबसे खास त्योहार मकर संक्रांति बीतने के बाद बहुत जल्द गुप्त नवरात्रि 2025 आने वाली है।

Advertisment

ऐसे में यदि आप भी गुप्त नवरात्रि पर पूजन और हवन करने वाले हैं तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि दुर्गा पूजा में किस आकार का हवन सबसे शुभ (Havar Kund Shape) होता है, घर पर मां दुर्गा का हवन करने का तरीका (Gupt Navratri Havan Tarika) क्या है।

कितने आकार के होते हैं हवन कुंड – Gupt Navratri 2025 Havan Kund

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार किसी भी पूजा को तब तक पूर्ण नहीं माना जाता, जब तक हवन न किया जाए। अगर आप भी गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करने वाले हैं तो आपको भी पता होना चाहिए, कि नवरात्रि में हवन में किस आकार के हवन कुंड का उपयोग सबसे शुभ माना जाता है।

आपको बता दें मार्केट में कई तरह के हवन कुंड उपलब्ध हैं। इनमें से चोकोर, त्रिकोण, गोल, षठकोण आदि शेप के हवन कुंड शामिल हैं।

Advertisment

publive-image

मां दुर्गा के हवन में किस आकार का हवन कुंड होना चाहिए 

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार (9893159724) नवरात्रि में अगर आप घरों में हवन कर रहे हैं तो आपको त्रिकोण आकार का हवन कुंड उपयोग करना चाहिए। इसका कारण ये है कि जैसे मां दुर्गा यानी देवी के तीन रूप होते हैं जिनमें श्री महाकाली, श्री महालक्ष्मी और श्री महासरस्वती को सर्वोपरी माना गया है। इन्हीं के आधार पर मां दुर्गा के हवन के लिए त्रिकोण आकार का हवन कुंड सबसे अच्छा माना जाता है।

घर पर मां दुर्गा का हवन करने का तरीका क्या है

  • सबसे पहले हवन कुंड के पास धूप-दीप जलाएं। फिर उस पर एक स्वस्तिक बनाकर नाड़ा या रक्षा सूत्र बांध कर पूजा करें।
  • अब हवन कुंड में आम की लकड़ी रखकर जलाएं।
  • अब हवन कुंड की अग्नि में हविष्य की आहुति देते समय मंत्रों का जाप करें।
  • इसके बाद ब्रह्मा जी और शिव जी के नाम से भी आहुति दें।

नवरात्रि का हवन किन चीजों से करना चाहिए 

माता रानी के हवन में मुख्य रूप से गूगल, कमल घटा, घी का उपयोग जरूर करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मां दुर्गा का जब भी हवन करें, उनके लिए खीर, घी का हवन बेहद शुभ माना जाता है।

Advertisment

अगर गाय के शुद्ध घी से हवन किया जाए तो इससे सभी देवता तृप्त हो जाते हैं। आहूति देते समय सभी नौ देवियों के नाम की आहूति तो देना ही चाहिए। साथ ही 108 बार नर्वाण मंत्र के साथ हवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Mangal Gochar 2025: चार दिन बाद बुध की राशि में मंगल की एंट्री, 17 फरवरी तक का समय इनके लिए कष्टकारी!

Astrology jyotish upay havan kund gupta navrarti Gupt Navratri 2025 navratri Havan Kund Magh navratri 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें