Advertisment

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि आज से, ये है घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें उपाय, विधि, नियम

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि आज से, ये है घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें उपाय, विधि, नियम, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि आज से, ये है घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें उपाय, विधि, नियम

Gupt Navrati 2024: इस साल गुप्त नवरात्रि 2024 की शुरुआत आज 10 फरवरी से होने जा रही है। यदि आप भी जीवन में आ रहे सभी तरह के कष्टों से मुक्ति पाकर सुख-समृद्धि चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आज घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है। वे कौन से उपाय हैं जिन्हें करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार हमारे सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। नवरात्रि दो तरह की होती हैं। पहले प्रकट नवरात्रि और दूसरी गुप्त नवरात्रि। गुप्त नवरात्रि प्रत्येक वर्ष माघ और आषाढ़ के महीने में आती हैं। माघ माह में पहले 9 दिनों में मां भगवती की उपासना की जाती है और इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।

संबंधित खबर: Gupt Navrati 2024: गुप्त नवरात्रि में जरूर करें, इन दस महाविद्याओं के मंत्रों का जाप, इनसे जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

   कब से कब तक हैं गुप्त नवरात्रि

इस वर्ष हिन्दु पंचांग के अनुसार माघ माह की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 से प्रारंभ हो रही हैं। 18 फरवरी 2024 तक यह पर्व काल चलेगा।

Advertisment

   गुप्त नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Gupt Navrati 2024 Ghat Sthapna Muhurat)

घटस्थापना शनिवार 10 फरवरी 2024 को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शुभ रहेगा। ये घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। बाकी समय भी मध्यम शुभ रहेगा।

   गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की होती है पूजा (Gupt Navrati 2024 Dus Mahvidhyayen)

Advertisment

गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। इन 10 महाविद्याओं में माँ काली देवी, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है।

  क्या हैं नवरात्रि के नियम (Gupt Navratri ke Niyam ) 

नवरात्रि के दिनों में हमें मनसा वाचा कर्मणा शुद्ध रहना चाहिए।

किसी भी प्रकार के मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

नवरात्र में लोग बाल बनवाना दाढ़ी बनवाना नाखून काटना पसंद नहीं करते हैं।

शुद्ध रहने के लिए आवश्यक है कि हम मांसाहार, प्याज, लहसुन आदि तामसिक पदार्थों का त्याग करें।

Advertisment

तला खाना भी त्याग करना चाहिए।

अगर आपने नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया है या अखंड ज्योत जला रहे हैं तो आपको इन दिनों घर को खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए।

नवरात्र में प्रतिदिन हमें साफ तथा धुले कपड़े पहनना चाहिए।

विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।

अगर आप इन दिनों मां के किसी मंत्र का जाप कर रहे हैं पूजा की शुद्धता पर ध्यान दें। जाप समाप्त होने तक उठना नहीं चाहिए।

   गुप्त नवरात्रि में क्यों नहीं काटना चाहिए नींबू (Navratri me Neebu Kyon Nahi Katna Chahiye) 

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) के नौ दिनों में आपको सबसे अधिक ध्यान में रखने वाली बात ये है कि इस दौरान आपको घरों में नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। एक विशेष ध्यान देने योग्य बात है कि इन 9 दिनों में नींबू को काटना नहीं चाहिए। क्योंकि अगर आप नींबू काटने का कार्य करेंगे, तो तामसिक शक्तियां आप पर प्रभाव जमा सकती हैं।

Astrology jyotish gupt navratri me kyon nahi katne neebu Gupta Navratri Mantra Gupta Navratri Remedies Gupta Navratri 2024 Gupta navratri 2024 niyam Gupta navratri ghat sthpna muhurat 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें