Advertisment

Guna News: कोरोना के बाद मंडराने लगा डेंगू का खतरा, गुना में एक मरीज की मौत

Guna News: कोरोना के बाद मंडराने लगा डेंगू का खतरा, गुना में एक मरीज की मौतGuna News: After Corona, the danger of dengue started looming, one patient died in Guna

author-image
Bansal News
Guna News: कोरोना के बाद मंडराने लगा डेंगू का खतरा, गुना में एक मरीज की मौत

गुना। प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। वहीं अब डेंगू का कहर गुना तक पहुंच गया है। यहां एक महिला की डेंगू से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक डेंगू के कारण महिला को कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिस कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उनकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल की तरफ से महिला की मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है। दरअसल लूसन के बगीचा में रहने वाले दिलीप सेन पशे से SAF में कॉन्स्टेबल हैं। वह 15 अगस्त को भोपाल आए थे। वहीं जब वह वापस लौटे तो उनकी पत्नी को बुखार था। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका कुछ दिनों तक इलाज चला,लेकिन इलाज के बाद भी उन्हें कोई आराम नहीं मिला। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें भोपाल रैफर कर दिया गया।

Advertisment

सांस लेने में हुई तकलीफ
जानकारी के मुताबिक जब कॉन्स्टेबल दिलीप ने अपनी पत्नी को भोपाल के अस्पताल में पहुंचाया तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। गुरुवार 26 अगस्त की शाम करीब 6बजे के आस-पास उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी ब्लड प्लेटलेट्स की जांच कराई गई तो पता चला कि डेंगू होने के कारण पत्नी को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। जिस कारण उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया और उनकी मौत हो गई।

जबलपुर में भी हो चुकी है मौत
जबलपुर में भी डेंगू के मरीज की पहली मौत दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक विजय नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई है। महिला दो दिनों से डेंगू की चपेट में थी। बीते दो दिनों से महिला को तेज बुखार आ रहा था और निजी अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महिला की मौत को डेंगू का कारण नहीं बताया जा सकता है। निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की पूरी जांच हमारे पास नहीं होती।

Vijay Nagar Today news Bhopal Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh civic news Madhya Pradesh civic issues madhya pradesh Madhya jabalpur Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Guna News guna dengu Guna denu in mp dengue dengu outbreak dengu bhopal latest news Breaking News breaking BHOPAL NEWS today Bhopal news live bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें