Advertisment

Guna Rain Alert: गुना में 29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश को लेकर DEO ने निकाले आदेश

Guna Rain Alert: मध्यप्रदेश के गुना जिले में भारी बारिश और अतिवर्षा की चेतावनी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 29 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।

author-image
BP Shrivastava
Guna Rain Alert

Guna Rain Alert

Guna Rain Alert school holiday-july 29 deo order: मध्यप्रदेश के गुना जिले में लगातार भारी बारिश और अगले 24 घंटे में अतिवर्षा की संभावना के चलते 29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी (School Holiday) कर दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए।

Advertisment

DEO ने आदेश में क्या लिखा ?

publive-image

डीईओ ने आदेश में बताया कि भारी वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टीगत रखते हुए, जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई,आईसीएससी और मदरसों में पढ़ने वाले एक से आठवीं तक के बच्चों का 29 जुलाई को अवकाश घोषित किया जाता है।

टीचर्स की छुट्टी नहीं

आदेश में लिखा कि स्कूल के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी अपने-अपने संस्थान में उपस्थित रह कर कार्य संपादित करेंगे। यानी टीचर्स को स्कूल जाना होगा।

खबर अपडेट हो रही है...

weather alert school holiday Madhya Pradesh school holiday heavy rain alert Guna Guna school closed 29th July Guna Rain Alert DEO order school closed
Advertisment
चैनल से जुड़ें