Advertisment

Gujrat Heavy Rain: सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को दी राहत ! 630 करोड़ रु के पैकेज की घोषणा

author-image
Bansal News
Gujrat Heavy Rain: सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को दी राहत ! 630 करोड़ रु के पैकेज की घोषणा

अहमदाबाद। Gujrat Heavy Rain गुजरात सरकार ने 14 जिलो में मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से नुकसान का सामना करने वाले किसानों के लिए शुक्रवार को 630.4 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। राज्य सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी तारीख की घोषणा हो सकती है।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राहत पैकेज को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि इससे 14 जिलों के 2,554 गांवों के करीब आठ लाख किसानों को लाभ होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि पैकेज की घोषणा छोटा उदयपुर, नर्मदा, पंचमहल, नवसारी, वलसाड, डांग, तापी, सूर, कच्छ, जूनागढ़, मोरबी, पोरबंदर, आणंद और खेड़ा जिले में नुकसान आकलन सर्वे करने के बाद की गयी है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए मुआवजा उन किसानों को दिया जाएगा जिनकी फसल खरीफ सत्र में 33 प्रतिशत या इससे अधिक खराब हो गई है। इनमें केले की फसल शामिल नहीं है।

tv9 gujarat surat heavy rain. rain in gujarat heavy rains in gujarat Heavy rains heavy rainfall heavy rain in gujarat today Heavy Rain In Gujarat heavy rain gujrat rain gujarat weather news gujarat weather Gujarat rains gujarat rain news gujarat rain gujarat news online Gujarat News gujarat heavy rain lash gujarat heavy rain gujarat floods gujarat flood gujarat floods in gujarat flood like situation in gujarat flood in gujarat
Advertisment
चैनल से जुड़ें