Advertisment

Gujarat Bridge Collapse: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, 5 वाहन नदी में गिरे, 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात की महिसागर नदी पर बना पुराना पुल ढह गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

author-image
Vishalakshi Panthi
Gujarat Bridge Collapse

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के वड़ोदरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां 43 साल पुराने ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर गिया है। आपको बता दें वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले गंभीरा ब्रिज का एक हिस्सा उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। हालांकि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8.30 बजे की बताई जा रही है। पुल टूटने के कारण दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन महिसागर नदी में गिर गए। अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। पडरा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर विजय चरण के अनुसार, पुल के गिरते ही वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

— ANI (@ANI) July 9, 2025


ट्रैफिक को दूसरे मार्गों पर मोड़ा 

पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र के ट्रैफिक को दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन ने आसपास के अन्य पुलों की जांच भी शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल भारी ट्रैफिक वाला मार्ग माना जाता है, जिसके चलते इस हादसे का प्रभाव और भी गंभीर हो गया है। आपदा प्रबंधन की टीमें गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान में लगी हैं।

पूर्णा नदी उफान पर

इस बीच, गुजरात के अन्य हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं। नवसारी जिले की पूर्णा नदी उफान पर है और शहर के निचले इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुस चुका है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Advertisment

2022 में हादसे में हुई थी 135 लोगों की मौत 

गुजरात में यह हादसा 2022 के मोरबी पुल त्रासदी की याद दिलाता है। 30 अक्टूबर 2022 को मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूट गया था, जिसमें 135 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे के वक्त पुल पर करीब 300-400 लोग मौजूद थे। इस मामले में ओरेवा समूह के प्रमुख जयसुख पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। राज्य के लोग आज भी उस दर्दनाक घटना को नहीं भूले हैं।

Bihar Bandh Live: बिहार में चक्का जाम, तेजस्वी संग राहुल गांधी EC दफ्तर तक मार्च में हुए शामिल, जगह-जगह रोकी ट्रेनें

Bihar Bandh news Voter list update INDIA Bloc Bihar Bandh Tejashwi Yadav Rahul Gandhi update zxc
Bihar Band Live: चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के विरोध में महागठबंधन ने आज राज्यभर में चक्का जाम का एलान किया है। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) सहित सभी घटक दल हिस्सा ले रहे हैं। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
Gujarat Accident Gujarat Bridge collapse गुजरात पुल हादसा गुजरात दुर्घटना Vadodara bridge collapse वडोदरा पुल गिरा Mahisagar river bridge महिसागर नदी पुल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें