Gujrat Politics: भाजपा ने अपने कार्यकर्त्ताओं को दी बड़ी राहत, सभी कार्यकर्ता एक साथ रहेगें छुट्टी पर…..

गुजरात। Gujrat Politics हाल ही में गुजरात की भाजपा पार्टी ने अपने कार्यकर्त्ताओ को सभी कामों से राहत दी है। जिसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को 2 से 5 मई तक छुट्टी दी गई है। भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता के मुताबिक, राज्य के करीब 1 करोड़ कार्यकर्ता भी शामिल रहेगे।
कार्यकर्त्ता बिना छुट्टी लिए करते है काम
आपको बताते चलें कि, हाल ही में आदेश को लेकर भाजपा के सीनियर कार्यकर्त्ता ने बताया कि, पार्टी कार्यकर्ता कभी भी छुट्टी नहीं लेते हैं, इसलिए ये फैसला लिया गया है। इस दौरान तीन दिनों में कोई भी बड़े प्रोग्राम नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिछले दो सालों में बिना आराम किए काम किया है। इसलिए यहां पर छुट्टी देने की बात कही है। बताया गया कि, यह सभी कार्यकर्त्ताओं ने एक साथ छुट्टी ली है।
गुजरात में जल्द होगे चुनाव
आपको बताते चलें कि, गुजरात की राजनीति में यह पहला फैसला है जहां पर कार्यकर्त्ताओं के लिए कदम उठाया गया है। आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ दिन पहले गुजरात के भरूच पहुंचे थे। उसी दौरान जल्द ही चुनाव होने के फैसले पर विचार हुआ था। भाजपा के अलावा कई राजनीतिक पार्टियों ने जीत का दावा किया है।
0 Comments