Advertisment

Gujarat Election BJP Manifesto: आज भाजपा ने चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र ! जानिए क्या दिए अहम वादे

author-image
Bansal News
Gujarat Election BJP Manifesto: आज भाजपा ने चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र ! जानिए क्या दिए अहम वादे

गुजरात Gujarat Election BJP Manifesto इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भाजपा ने आज गुजरात चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में मेनिफेस्टो जारी किया गया।

Advertisment

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदला जाएगा नाम

आपको बताते चलें कि, इससे पहले कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है।

जानें क्या बोले जेपी नड्डा

यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं।

Advertisment

यहां देखें भाजपा के बड़े वादे...

1. गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार।
2. दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे।
3. सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
4. महिलाओं को 5 सालों में एक लाख रोजगार देंगे।
5. UCC कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे।
6. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए।
7. असामाजिक तत्वों से वसूली के लिए कानून लाएंगे।
8. देवभूमि द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।
9. गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपए। 1000 अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
10. मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक लोन दिया जाएगा।
11. यूनिफॉर्म सिविस कोड पर सिफारिश लागू करेंगे।
12. 20, 000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे
13. 3 सिविल मेडिसिटी और दो AIIMS जैसे सस्थान बनाएंगे

manifesto Gujarat News gujarat elections 2022 Gujarat Elections gujarat election news gujarat election manifesto gujarat election 2022 date Gujarat Election 2022 gujarat election Gujarat Congress Manifesto gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections gujarat assembly election 2022 gujarat assembly election gujarat congress manifesto gujarat election congress manifesto bjp manifesto bjp gujarat manifesto bjp gujarat election manifesto
Advertisment
चैनल से जुड़ें