Advertisment

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री, स्टार प्रचारकों में शामिल

author-image
Bansal News
Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री, स्टार प्रचारकों में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

Advertisment

क्या ये नेता लगा सकते है बेडा पार ?

पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं। राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

publive-image

Mallikarjun Kharge Gujrat news hindi news gujrat election 2022 Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 gujarat elections 2022 Gujarat Elections gujarat election news gujarat election date gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 live gujarat election 2022 dates gujarat election 2022 date announced gujarat election 2022 date Gujarat Election 2022 gujarat election gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections gujarat assembly election 2022 gujarat assembly election gujarat adhivesh 2022 gujarat congress star campaigner Congress ahmedabad-general
Advertisment
चैनल से जुड़ें