Advertisment

कांग्रेस को झटका, कोरोना से कांग्रेस विधायक का निधन

कांग्रेस को झटका, कोरोना से कांग्रेस विधायक का निधन gujarat congress mla anil joshiara dies of covid 19 infection vkj

author-image
deepak
कांग्रेस को झटका, कोरोना से कांग्रेस विधायक का निधन

Congress Mla Anil Joshiara Death : देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है। देश में कोरोना के मामले और मौतों का सिलसिला जारी है। इसी बीच कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक डॉ. अनिल जोशियारा का कोरोना से निधन हो गया है। जोशियारा के निधन के बाद गुजरात विधानसभा की कार्यवाही को सोमवार के दिन स्थगित कर दिया गया। जोशियारा 69 वर्ष के थे वह गुजरात की भिलोदा विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक थे जोशियारा जनवपारी में कोरोना की चपेट में आए थे इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके लिए उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बीते मंगलवार को दम तोड़ दिया।

Advertisment

जाशियार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भिलोदा सीट से विधायक अनिल जोशियारा के निधन पर दुख हुआ। उन्हें एक अच्छे लोक सेवक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” वही राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिख कि “डॉ अनिल जोशियारा के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। वह लोकप्रिय आदिवासी नेता थे और कांग्रेस परिवार के मजबूत सदस्य थे। इस कठिन समय में मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कौन है अनिल जोशियारा?

अनिल जोशियारा पांच बार के विधायक थे। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। पेशे जोशियारा एक सर्जन थे। जोशियार ने साल 1995 में बीजेपी के टिकट पर भिलोदा सीट से चुनाव जीता था। वह साल 1996 में गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री भी रहे। बाद में जोशियारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे तभी से वह आज तक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतते आए है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें