Advertisment

Gujarat Borwell Incident: 20 फुट की गहराई वाले बोरवेल में गिरी मासूम, बचाव अभियान जारी

गुजरात के जामनगर जिले में दो वर्षीय एक बच्ची शनिवार को एक बोरवेल में गिर गई और 20 फुट की गहराई में फंस गई।

author-image
Bansal News
Gujarat Borwell Incident: 20 फुट की गहराई वाले बोरवेल में गिरी मासूम, बचाव अभियान जारी

जामनगर।  Gujarat Borwell Incident  गुजरात के जामनगर जिले में दो वर्षीय एक बच्ची शनिवार को एक बोरवेल में गिर गई और 20 फुट की गहराई में फंस गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जाने क्या है पूरा हादसा

जामनगर तालुका विकास विभाग के अधिकारी एन ए सरवैया ने बताया कि जामनगर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर तमाचान गांव के एक खेत में मजदूर के रूप में काम करने वाले एक जनजातीय परिवार की बच्ची खेलते समय करीब 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पूर्वाह्न करीब 11 बजे बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें जामनगर के अग्निशमन विभाग के कर्मियों को भी शामिल किया गया। बच्ची करीब 20 फुट की गहराई में फंसी है और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं।’’

Gujarat News Gujarat Borwell Incident big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें