Advertisment

Gujarat Assembly Elections 2022: वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने कांग्रेस को दिया झटका ! बीजेपी में होगे शामिल

author-image
Bansal News
Gujarat Assembly Elections 2022: वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने कांग्रेस को दिया झटका ! बीजेपी में होगे शामिल

अहमदाबाद । Gujarat Assembly Elections 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने बुधवार को विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना तय माना जा रहा है।

Advertisment

गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बराड़ ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा पत्र भेजा तथा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को भी इस्तीफा सौंपा। बराड़ ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया तथा वह चुनावी टिकट पाने की बिना किसी पूर्व शर्त के भाजपा में शामिल होंगे।

इससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक तथा आदिवासी नेता मोहनसिंह राठवा ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था तथा भाजपा में शामिल हो गए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Gujarat Opinion Poll 2022 gujarat elections 2022 Gujarat Elections gujarat election news gujarat election date 2022 gujarat election date gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 kab hai gujarat election 2022 dates gujarat election 2022 date announced gujarat election 2022 date Gujarat Election 2022 gujarat election gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections gujarat assembly election 2022 gujarat assembly election
Advertisment
चैनल से जुड़ें