Advertisment

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जाने किसको कहां से मिला टिकट

author-image
Bansal News
Gujarat Assembly Election 2022:   भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जाने किसको कहां से मिला टिकट

अहमदाबाद/नई दिल्ली। Gujarat Assembly Election 2022 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Advertisment

पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता ठाकोर को राधनपुर सीट के बजाए गांधीनगर दक्षिण सीट से मुकाबले में उतारा है। वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा विरोधी आंदोलन के चेहरों में से एक ठाकोर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में उपचुनाव में अपनी राधनपुर सीट हार गए थे। तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है।

राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले दिन में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाटन से राहुल देसाई के नाम की संभावित घोषणा के खिलाफ गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

Gujarat Election 2022 gujarat election Gujarat Elections gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly election gujarat assembly election gujarat assembly election 2022 gujarat election news gujarat elections 2022 gujrat assembly election 2022 gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 date gujarat election 2022 live gujarat election 2022 public opinion gujarat assembly election 2022 opinion poll
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें