Advertisment

Gujarat Assembly Election 2022: टिकट नहीं मिलने पर पार्टी का छोड़ा साथ ! अब आप से मिलाया हाथ

author-image
Bansal News
Gujarat Assembly Election 2022: टिकट नहीं मिलने पर पार्टी का छोड़ा साथ ! अब आप से मिलाया हाथ

अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात के खेड़ा जिले में मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक केसरीसिंह सोलंकी, सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से टिकट देने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर बताया कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए हैं। सिंह इस सीट से दो बार विजयी रहे हैं।

Advertisment

इटालिया ने किया था सोलंकी का स्वागत

इटालिया ने बृहस्पतिवार रात को एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया जिसमें इटालिया सोलंकी का स्वागत करते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘मातर विधानसभा के लोकप्रिय, मेहनती, निर्भीक विधायक केसरीसिंह सोलंकी जी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर आज आप में शामिल हो गए। मैं श्री केसरीसिंह जी का आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करता हूं। हम मिलकर गुजरात में एक ईमानदार सरकार बनाएंगे।’’ सत्तारूढ़ भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्य चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

इसे बनाया उम्मीदवार

पार्टी ने मातर सीट से कल्पेश परमार को उम्मीदवार बनाया है जहां से 2014 और 2017 में सोलंकी विधायक रहे थे। तत्कालीन विधायक देवुसिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सोलंकी ने 2014 में इस सीट से उपचुनाव जीता था। चौहान वर्तमान में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री हैं। सोलंकी ने 2017 में भाजपा के टिकट पर इस सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। आप पहले ही महिपतसिंह चौहान को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Gujarat Election 2022 gujarat election Gujarat Elections gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections gujarat assembly election gujarat assembly election 2022 gujarat election news gujarat elections 2022 gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 date gujarat election 2022 live gujarat election 2022 public opinion gujarat election date gujarat election 2022 date announced gujarat election 2022 kab hai gujarat election dates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें