Advertisment

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किए 46 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें

author-image
Bansal News
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किए 46 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें

Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते देख पार्टियां प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर ही है। जहां बीते दिन ही कांग्रेस ने चुनाव को लेकर पहली सूची जारी किया था। वहीं और 46 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कांग्रेस पार्टी ने जारी कर दिए है।

Advertisment

बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार कांग्रेस ने गुजरात के कई अहम सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी किए थे। जिसमें 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। दूसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की ओर से अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 89 हो गई है। जिन नेताओं के नाम दूसरी लिस्ट में शामिल हैं, उनमें भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल उम्मीदवार हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1590776340097413121?s=20&t=gtrT0Dj-Z3ammdzXSenNCA

बता दें कि गुजरात के 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने है। जिसमें प्रथम चरण का चुनाव 1 दिसंबर तो वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि प्रदेश में भाजपा की फिर वापसी होती है या किसी और पार्टी की सरकार बनेगी।

Advertisment
elections 2022 गुजरात चुनाव Ahmedabad Gujarat Elections gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly election 2022 gujarat elections 2022 congress 46 candidates see list congress released second list
Advertisment
चैनल से जुड़ें