Advertisment

Gujarat Assembly Election 2022: कौन बनेगा गुजरात का नया सेनापति ! कल 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

author-image
Bansal News
Gujarat Assembly Election 2022: कौन बनेगा गुजरात का नया सेनापति ! कल 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

अहमदाबाद।  Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था।

Advertisment

भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला

एक अधिकारी ने बताया कि 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।

जाने क्या रहे एग्जिट पोल के नतीजे

सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, ‘आप’ को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है।गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है।

gujrat assembly election 2022 gujarat elections 2022 Gujarat Elections gujarat election news gujarat election 2022 public opinion gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 live gujarat election 2022 date Gujarat Election 2022 gujarat election gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections gujarat assembly election 2022 opinion poll gujarat assembly election 2022 gujarat assembly election 2022 gujarat assembly election
Advertisment
चैनल से जुड़ें