Advertisment

Gujarat Assembly Election 2022: 26 और 28 नवंबर को जनता से रूबरू होगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ! जीत पर लगाएगे मुहर

author-image
Bansal News
Gujarat Assembly Election 2022:  26 और 28 नवंबर को जनता से रूबरू होगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे !  जीत पर लगाएगे मुहर

नई दिल्ली। Gujarat Assembly Election 2022  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे। खरगे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 26 नवंबर को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके अगले दिन संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं।

Advertisment

जाने कैसा रहेगा शेड्यूल

खरगे 28 नवंबर को गांधीनगर के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे।उधर, खरगे ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। खरगे से मुलाकात के लिए पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही कतारबद्ध खड़े थे। उन्होंने गत 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

दो चरणों मे होना है चुनाव

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीट है जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदन होगा । राज्य में आठ दिसंबर को मतों की गिनती होगी ।

Gujarat Election 2022 gujarat election Gujarat Elections gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly election gujarat assembly election gujarat assembly election 2022 gujarat election news gujarat elections 2022 gujrat assembly election 2022 gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 date gujarat election 2022 live gujarat election 2022 public opinion gujarat assembly election 2022 opinion poll
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें