Advertisment

जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी को वाहन ने कुचला, मौत: आचार्य सुनीलसागरजी ने आरोपी की गिरफ्तारी तक अन्न-जल त्यागा, आक्रोश

Jain Aryika Shrutmati Mataji Accident Death Update: गुजरात के दाहोद में एक दर्दनाक हादसे में जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी और एक श्रावक का तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में निधन हो गया।

author-image
BP Shrivastava
Jain Aryika Shrutmati Mataji

Jain Aryika Shrutmati Mataji: गुजरात के दाहोद में एक दर्दनाक हादसे में जैन आर्यिका श्रुतमति माताजी और एक श्रावक का तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में निधन हो गया। घटना गुरुवार,13 फरवरी सुबह 7 बजे की है। इस दौरान माताजी विहार कर रही थीं। बताते हैं तेज रफ्तार वाहन चालक टक्कर मारने के बाद माताजी को अपने साथ करीब 300 मीटर तक घसीटता चला गया। वे मुंबई से आचार्य भगवंत के दर्शन के लिए विहार कर रही थीं। वे मात्र 36 वर्ष की थीं।

Advertisment

जैन समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही आचार्य सुनील सागर जी महाराज ने गहरा दु:ख व्यक्त किया और कड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की कि जब तक घटना के दोषी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे किसी भी प्रकार का आहार या जल ग्रहण नहीं करेंगे। वीर जिनशासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू और विश्व जैन संगठन के मयंक जैन ने गुजरात सरकार से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें: जबलपुर कलेक्टर ने पटवारियों पर की कार्रवाई: नहीं मिलेगी एक दिन की सैलरी, जानें क्या की थी बड़ी गलती

जानकारी के मुताबिक आर्यिका श्रुतमति माताजी, आचार्य सन्मति सागर जी महाराज से शिक्षित और आचार्य सुनील सागर जी की शिष्या थीं। इस घटना से इंदौर सहित पूरे देश के समूचे जैन समाज में आक्रोश है।

Advertisment

इंदौर में जैन मंदिर में चोरी: दो दानपेटियों से चोरों ने उड़ाए रुपए, सीसीटीवी में कैद, 6 महीने से नहीं खुली थी पेटी

 Indore Jain Temple Robbery

Indore Jain Temple Robbery: मध्यप्रदेश के इंदौर में जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां धार रोड क्षेत्र में चोरों ने दो दान पेटी से रुपए उड़ा दिए। यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दो चार वारदात करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी सुबह पुजारी और चौकीदार की नींद खुलने के बाद लगी। उन्होंने चोरी की सूचना मंदिर के प्रशासन को दी। शहर की चंदन नगर पुलिस ने श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन तीर्थ धाम के मंदिर से चोरी के मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Jain Aryika Shrutmati Mataji Indore Jain Samaj Gujarat Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें