Advertisment

Gujarat Accident: दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

Gujarat Accident: दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल Gujarat Accident: Fierce collision between two vehicles, five killed, three injured

author-image
Bansal News
Gujarat Accident: दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट शनिवार सुबह एक टैंकर के वैन से टकरा जाने से वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वटमान को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई।

Advertisment

कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया,‘‘ आठ लोग एक वैन से आनंद जिले के खंभात जा रहे थे। वैन सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी और तभी वलाना गांव के निकट एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं एक ने खंभात के एक अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।’’

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और शवों को निकालने में कई घंटे लग गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का खंभात के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वाहनों मौत भीषण सड़क हादसा घायल गुजरात अहमदाबाद vehicles road accident in gujarat yesterday Road Accident in Gujarat road accident gujarat road accident injured highway accident gujarati news today gujarati news live gujarati news channel live gujarati news gujarat st bus accident Gujarat Road Accident gujarat news online Gujarat News gujarat accident news Gujarat Accident gujarat death car accident in gujarat car accident gujarat Ahmedabad accident "देश"
Advertisment
चैनल से जुड़ें