Advertisment

Gufa Mandir Theft Case Bhopal :भागवत कथा सुनने गई चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी, किसी को नहीं चला पता

भोपाल। भागवत कथा सुनने गई 4 महिलाओं Gufa Mandir Theft Case Bhopal के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गया।

author-image
Bansal News
Gufa Mandir Theft Case Bhopal :भागवत कथा सुनने गई चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी, किसी को नहीं चला पता

भोपाल। भागवत कथा सुनने गई 4 महिलाओं Gufa Mandir Theft Case Bhopal के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गया। सबसे खास बात यह थी जिस दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी हुई। उस समय किसी महिला को पता भी नहीं चला कि उनके गले से कब और किस समय चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए।

Advertisment

4 महिलाओं के गले से जेवर चोरी हो चुके

जानकारी के मुताबिक भोपाल के लाल घाटी स्थित प्रसिद्ध गुफा मंदिर में इस समय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। सोमवार की दोपहर भागवत कथा सुनने चार महिलाएं पहुंची तभी उनके गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए। मामले का पता तब चला जब भागवत कथा सुनने के बाद एक महिला ने कहा कि मेरे गले से सोने की चेन चोरी हो गई इसके बाद अन्य महिलाओं ने भी अपने अपने गले में पहनी सोने की चेन और मंगलसूत्र टटोला तो 4 महिलाओं के गले से जेवर चोरी हो चुके थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच
कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि 4 महिलाओं के गले से चेन चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ना शुरू कर दिया है।

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय सुमन साहू पति स्वर्गीय नवल किशोर कोहेफिजा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह सोमवार दोपहर में गुफा मंदिर में चल रही भागवत कथा को सुनने अन्य महिलाओं के साथ पहुंची थी। कथा सुनकर जब महिलाएं चलने लगी तो पता चला कि गले से चेन गायब है। पुलिस अब गुफा मंदिर आने जाने वाले मार्ग की पड़ताल का सीसीटीवी कैमरा की जानकारी जुटा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment
theft news theft News MP Breaking News Gufa Mandir Theft Case Bhopal gufa mandir NEW gufa mandir CG Breaking News Breaking News BHOPAL gufa mandir bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news 144 Imposed in bhopal many areas
Advertisment
चैनल से जुड़ें