Advertisment

GSEB Gujarat Board 10th Result Out 2023: जारी हो गया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे साल ये जिला रहा बेमिसाल

आज सुबह ही गुजरात बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है जिसमें लगातार दूसरे साल परिणामों में सूरत ने पहला स्थान पाया है जिसमें पास प्रतिशत 76.45 गया है।

author-image
Bansal News
GSEB Gujarat Board 10th Result Out 2023: जारी हो गया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे साल ये जिला रहा बेमिसाल

GSEB Gujarat Board 10th Result Out 2023:  देश के कई राज्यों के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जहां पर आ रहे है वहीं पर आज सुबह ही गुजरात बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है जिसमें लगातार दूसरे साल परिणामों में सूरत ने पहला स्थान पाया है जिसमें पास प्रतिशत 76.45 गया है। वहीं पर जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 में इस साल ओवरऑल पास पर्सेंटेज 64.62 फीसदी रहा है।

Advertisment

तय समय से पहले जारी हुआ परिणाम

आपको बताते चले कि, यहां पर आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Gujarat Board Result 2023 की घोषणा 8 बजने से 15 मिनट पहले ही कर दी। यहां पर सामने आए नतीजों में ग्रेड के आधार पर रिजल्ट घोषित किए गए है। जो इस प्रकार है-

कितने लोग आए किस ग्रेड में

ए 1: 6111

ए 2: 44480

बी 1: 86611

बी 2: 127652

सी1: 139248

सी 2: 67373

डी: 3412

ई 1: 6

ऐसे चेक कर सकेगें रिजल्ट

आपको बताते चले कि, यहां पर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से देखे जा सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए गुजरात बोर्ड 2023 के छात्रों को अपना सीट नंबर इस व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजना होगा।बता दें, गुजरात बोर्ड का रिजल्ट केवल छह डिजिट का सीट नंबर डालकर  gseb.org पर ही देखा जा सकेगा।

पिछले साल इतना रहा था परिणाम

आपको बताते चले कि, पिछले साल, 7 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा 2023 में भाग लिया और 65.18% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया। 2020 की तुलना में पास प्रतिशत में पांच प्रतिशत अंकों का सुधार हुआ था। वहीं पर उस दौरान COVID-19 स्थिति के कारण, बोर्ड ने 2021 में परीक्षा रद्द कर दी थी और सभी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। इस वर्ष, प्रत्येक विषय में 33% सुरक्षित करने वाले छात्रों को 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 गुजरात बोर्ड में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

Advertisment

ssc result 2023 gseb ssc result 2023 gujarat board ssc result 2023 link gujarat board ssc result 2023 gseb.org gseb ssc result 2023 gseb ssc 10th result 2023 gseb result link gseb result 2023 gseb org ssc result
Advertisment
चैनल से जुड़ें