Advertisment

GSEB 12th Result 2023: आज जारी हुआ परिणाम ! अंग्रेजी मीडियम के छात्रों ने दिखाया बेहतर प्रदर्शन, जानें

गुजरात माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एचएससी विज्ञान संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके साथ बताया जा रहा है कि, 65.58 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।

author-image
Bansal News
GSEB 12th Result 2023: आज जारी हुआ परिणाम ! अंग्रेजी मीडियम के छात्रों ने दिखाया बेहतर प्रदर्शन, जानें

गुजरात GSEB 12th Result 2023 : गुजरात के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां पर गुजरात माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एचएससी विज्ञान संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके साथ बताया जा रहा है कि, 65.58 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।

Advertisment

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया परिणाम

आपको बताते चलें कि, गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किया है जहां पर अपनी जीएसईबी एचएससी मार्कशीट 2023 डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, ईमेल आईडी और अपना नाम दर्ज करना होगा। बताया जा रहा है कि,अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने 67.18 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ गुजराती माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि 65.32 प्रतिशत गुजराती माध्यम के छात्रों ने एचएससी साइंस स्ट्रीम की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

आपको बताते चलें कि, यहां पर खबर को लेकर गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर और शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जीयूजेसीईटी) 2023 और एचएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए गुजरात सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) के नतीजे जारी किए। उम्मीदवार अब नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर  gseb.org चेक कर सकते हैं। जिसे लेकर कहा कि, आज घोषित किए गए कक्षा -12वीं के विज्ञान स्ट्रीम बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई। मैं सभी उत्तीर्ण छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और जो छात्र सफलता से थोड़ा दूर हैं, आप अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

जानिए कैसे चेक कर सकते है परिणाम

आपको बताते चले कि, यहां पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट शेयर कर सकते है जिसकी स्टेप्स देते चले कि,-
Advertisment
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
  • अब 'गो' बटन पर क्लिक करें।
  • जीयूजेसीईटी 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।

gujcet result gujarat board result class 12th gujarat board 12th science result login gseb result 2023 gseb hsc science 2023 Gseb 12th science result 2023 gseb 12th result 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें