Instagram पर यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बस इतना करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपए!
इंस्टाग्राम ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई रेफरल स्कीम लॉन्च की है, जिसके तहत वे 20,000 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपए) तक कमा सकते हैं। यह प्रोग्राम फिलहाल अमेरिका के चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए शुरू किया गया है, लेकिन अगर यह सफल रहा, तो इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। कैसे काम करेगी यह स्कीम?
क्रिएटर्स को इंस्टाग्राम की ओर से एक विशेष रेफरल लिंक मिलेगा।
इस लिंक के जरिए उन्हें नए यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ना होगा।
अगर नया यूजर कुछ दिनों तक एक्टिव रहता है, तो क्रिएटर को इनाम मिलेगा।
जितने ज्यादा यूजर्स जोड़ेंगे, कमाई भी उतनी ही अधिक होगी।
किन शर्तों का पालन करना होगा?
रेफर किया गया यूजर पहले से इंस्टाग्राम पर नहीं होना चाहिए।
नए यूजर को कुछ दिनों तक प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहना होगा।
फिलहाल, यह प्रोग्राम ट्रायल बेसिस पर चल रहा है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए लाइव किया जा सकता है। यह इंस्टाग्राम का क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने और नए यूजर्स को आकर्षित करने की एक बड़ी पहल है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us