Advertisment

New Governor: बदले गए दो राज्यों के गवर्नर, ओडिशा और त्रिपुरा में होंगे ये नए गर्वनर

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। रेड्डी नल्लू रघुवर दास को राज्यपाल नियुक्त किया है।

author-image
Bansal news
New Governor: बदले गए दो राज्यों के गवर्नर, ओडिशा और त्रिपुरा में होंगे ये नए गर्वनर

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने तेलंगाना के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार

Advertisment

यानी 18 अक्टूबर को बयान जारी कर के इन दोनों राज्यों के लिए नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इन दोनों नए गवर्नर के बारे में खास बातें।

जानें दोनों राज्यपाल के बारे में

रघुवर दास ने साल 2014 से लेकर 2019 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। 1995 में पहली बार विधायक बनने वाले रघुवर दास झारखंड के पहले ऐसे सीएम थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वह

फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं, तेलंगाना से भाजपा के नेता और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को भी त्रिपुरा के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisment

इनकी जगह लेंगे

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। आर्य को जुलाई, 2021 में राज्य का गवर्नर बनाया गया था। वहीं, रघुवर दास ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल गणेशी लाल की जगह लेंगे। लाल को 2018 में ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई खुशी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिपुरा और ओडिशा में नए राज्यपाल की नियुक्ती पर खुशी जताई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए राज्यपालों की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। रघुवर दास और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू की नियुक्ति उनके

संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने तेलंगाना के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार

Advertisment

यानी 18 अक्टूबर को बयान जारी कर के इन दोनों राज्यों के लिए नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इन दोनों नए गवर्नर के बारे में खास बातें।

ये भी पढे़ं:

Plastic Se Khatra: प्लास्टिक की बोतल से पानी क्यों नहीं पीना चाहिये? जानें यहां

Places to Visit in Jodhpur: अगर जोधपुर में हैं तो जरूर घूमें ये 4 जगह, सुंदरता देख कर उड़ जाएंगे होश

Advertisment

Aaj Ka Panchang: नवरात्रि की पंचमी पर ये समय होगा खास, बनेंगे हर काम, पढ़ें आज का पंचांग

Railway Tracks: आखिर रेलवे पटरियों में क्यों नहीं लगती है जगं, जानें वजह इस रिपोर्ट में

Silent Brain Stroke: किन कारणों से होता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जानिए कैसे करें इससे बचाव

Raghubar Das indra sen reddy jharkhand former minister new governor of odisha new governor of tripura
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें