Advertisment

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के गवर्नर बदले: रमन डेका सीजी के नए राज्यपाल, राजस्थान-तेलंगाना में भी नए गवर्नर नियुक्त

Governor Appoint: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के गवर्नर बदले, रमन डेका सीजी के नए राज्यपाल, राजस्थान-तेलंगाना में भी नए गवर्नर बनाए गए

author-image
BP Shrivastava
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के गवर्नर बदले: रमन डेका सीजी के नए राज्यपाल, राजस्थान-तेलंगाना में भी नए गवर्नर नियुक्त

हाइलाइट्स

  • सीजी के नए राज्यपाल रमन डेका नियुक्त
  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के गवर्नर बने
  • राष्ट्रपति ने की नए राज्यपालों की घोषणा
Advertisment

Governor Appoint: राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है।

इन नियुक्तियों से संबंधित जानकारी के अनुसार, रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बता दें गंगवार पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, अब वह झारखंड के गवर्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisment

पंजाब के गवर्नर पुरोहित का इस्तीफा मंजूर

राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

कटारिया अब पंजाब के राज्यपाल नियुक्त

अब असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

Advertisment

मेघालय के नए गवर्नर के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

नए राज्यपालों की पूरी सूची देखें-

हरिभाऊ किसनराव बागड़े: राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए।

विष्णु देव वर्मा: तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश माथुर: सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

संतोष कुमार गंगवार: झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रमन डेका: छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

सीएच विजयशंकर: मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सीपी राधाकृष्णन: झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया: पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य: सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

ये भी पढ़ेंMP समेत 10 राज्यों में अग्निवीरों को आरक्षण: 2 दिन में 8 राज्य रिजर्वेशन का कर चुके ऐलान, सेंट्रल फोर्स में भी छूट

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें