/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/bonus.jpg)
Diwali Bonus 2023: दिल्ली सरकार ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के 80 हजार कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार इन कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये का बोनस देगी। उन्होंने कहा कि इसमें 56000 रुपये खर्च होंगे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सराकर ने पिछले 8 सालों में जितने शानदार काम किए हैं, इनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हम दिल्ली को सपनों का शहर बनाने में कामयाब हुए हैं। यह महीना त्योहारों का महीना है और त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नन गैजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस देंगे।
केंद्र भी कर्मचारियों को दे रही 7 हजार रुपए दीवाली बोनस
इससे पहले केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस का ऐलान किया था। केंद्र ने ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप बी की कुछ श्रेणियों के अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस फिर से शुरू कर दिया है। इसका ऐलान सरकार मे अक्टूबर में ही कर दिया था। एक कार्यालय ज्ञापन में, वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा था कि समूह सी, डी और संविदा कर्मचारियों को सेवा की कुछ शर्तों को पूरा करने के अधीन इस वर्ष बोनस मिलेगा।
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1721384495360720998
इन आदेशों के तहत बोनस भुगतान की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये मासिक होगी।केंद्र का बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों पर भी लागू होगा। आदेश के अनुसार, जो कर्मचारी 31 मार्च, 2021 तक सेवा में थे, और 2020-21 वित्तीय वर्ष के दौरान कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा प्रदान की है, वे इस बोनस को पाने के हकदार होंगे।
ये भी पढ़ें:
Haryana News: हरियाणा की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ पर केजरीवाल का तंज, कही ये बात
Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Rajasthan Asembly Election: कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, धारीवाल को भी टिकट, 199 सीटों पर नाम तय
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें