Advertisment

Govt Employees Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिनों का बोनस देगी सरकार, जानें अकाउंट में आएंगे कितने पैसे

Govt Employees Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार 78 दिनों का बोनस देगी। जानें आपके अकाउंट में कितने पैसे आएंगे।

author-image
Rahul Garhwal
Govt Employees Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिनों का बोनस देगी सरकार, जानें अकाउंट में आएंगे कितने पैसे

Govt Employees Bonus: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। मोदी कैबिनेट में रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी। 11 लाख 72 हजार से ज्यादा रेलकर्मियों को बोनस दिया जाएगा।

Advertisment

कब मिलेगा बोनस ?

रेलवे के कर्मचारियों को दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले बोनस (Govt Employees Bonus) दिया जाएगा। बोनस पर 2028.57 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बोनस का भुगतान रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।

कर्मचारियों के खाते में कितने रुपए आएंगे ?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में अभी 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इनमें लगभग 1 लाख 59 हजार कर्मचारियों ने पिछले साल जॉइन किया है। हर रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17 हजार 951 रुपए मिलेंगे।

इन्हें कर्मचारियों को मिलेगा फायदा ?

Govt Employees Bonusअलग-अलग कैटेगरी के रेल कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप एक्ससी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:किसानों के लिए नई योजना लाई मोदी सरकार, 1 लाख 1231 करोड़ रुपए खर्च करके बढ़ाएंगे अन्नदाता की आय

रेलवे का अच्छा प्रदर्शन

साल 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 158.8 करोड़ टन का नया रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 6.7 अरब यात्रियों को यात्रा कराई। इस बेहतरीन प्रदर्शन में कई कारण शामिल हैं, जैसे कि सरकार द्वारा रेलवे में किए गए बड़े निवेश से बुनियादी ढांचे में सुधार, संचालन में कुशलता और नई तकनीक का उपयोग।

रेलवे यूनियनों ने चलाया था अभियान

रेलवे यूनियनों ने 6वें वेतन आयोग की बजाय 7वें वेतन आयोग के आधार पर प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस की मांग की थी। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। इससे पहले IREF ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा था, लेकिन उनके अधिकारियों ने बताया कि सरकार से कोई जवाब नहीं आया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा का आरोप, नागा-सामंथा के तलाक की वजह केटी रामा राव, अब मांगी माफी

railway employees bonus Govt Employees Bonus News Govt Employees Bonus Hindi News Railway Employees Bonus Hindi News सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस मोदी कैबिनेट बैठक मोदी कैबिनेट में रेलवे कर्मचारियों को बोनस की मंजूरी रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें