Advertisment

MP Regional Industry Conclave: इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सरकार को 2 लाख करोड़ के प्रस्ताव,30 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

MP Regional Industry Conclave: इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सरकार को मिले 19000 करोड़ के प्रस्ताव, 30000 रोजगार के अवसर

author-image
BP Shrivastava
MP Regional Industry Conclave

MP Regional Industry Conclave: मध्यप्रदेश के सागर में शुक्रवार को हो रही रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव (Regional Industries Conclave) में प्रदेश सरकार को 2 लाख करोड़  के प्रस्ताव मिले हैं। वहीं इस कॉन्क्लेव से 30000 रोजगार के अवसर श्रृर्जित होंगे। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Advertisment

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1839603514085171586

सीएम मोहन यादव ने कहा- प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करेंगे

सीएम मोहन यादव ने कह, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए विभिन्न बिन्दुओं पर ध्यान केंद्रित कर राज्य सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रही है। खासकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मध्यप्रदेश में तलाशने पर जोर दिया जा रहा है। गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के हित में सभी प्रकार के उद्योग स्थापित करने और रोजगार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। व्यापार और व्यवसाय के लिए प्रदेश में अनुकूल अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आने वाले 5 साल में राज्य की अर्थव्यवस्था दोगुनी करने का लक्ष्य है, जिसे हम तीन साल में ही पूरा करने का प्रयास (MP Regional Industry Conclave) करेंगे।

अभी तक 2 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए

सीएम मोहन ने कहा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए टैक्स (tax) और जीएसटी (GST) का संग्रहण बढ़ाने पर कार्य चल रहा है। विकास के नये आयाम स्थापित करने के लिए सभी संभागों में लगातार रीजनल कॉन्क्लेव (MP Regional Industry Conclave) और देश के महानगरों में रोड-शो किए जा रहे हैं। इनका प्रदेश में बड़े पैमाने पर असर दिख रहा है। अभी तक 2 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। प्रदेश में केवल बड़े उद्योग ही नहीं, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisment

publive-image

स्व-सहायता समूह की बहनों को प्रोत्साहन

सीएम मोहन ने कहा, एमएसएमई (MSME) के साथ स्व-सहायता समूह की बहनों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। आईटी, एआई, इंजीनियरिंग सहित उच्च तकनीक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों के छात्रों को प्रोत्साहन देकर प्रदेश में उनकी क्षमता का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश के विकास, उद्योग और रोजगार बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी (MP Regional Industry Conclave) हैं।

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड में 1350 करोड़ इन्वेस्ट करेगा बंसल ग्रुप: MD सुनील बंसल बोले MP में इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा माहौल

रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी होगी रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री ने कहा, सागर में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव मिला है। प्रदेश में उद्योग व्यवसाय से जुडे़ घराने लगातार सहयोग कर रहे हैं। सागर के बाद रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव (MP Regional Industry Conclave) का आयोजन किया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP Industry Conclave: सागर में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 60 बड़े उद्योगपति होंगे शामिल, कुटीर उद्योग पर होगा फोकस

सीएम मोहन यादव सागर में आज इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर न्यूज़ मोहन यादव एमपी सरकार को मिले 19000 करोड़ के प्रस्ताव एमपी न्यूज एमपी चौथी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव एमपी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव sagar news mp regional industry conclave MP news MP 4th Industry Conclave Mohan Yadav Industry Conclave in Sagar today CM Mohan Yadav 30000 रोजगार के अवसर
Advertisment
चैनल से जुड़ें