Advertisment

Government Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस तरह करें आवेदन

Government Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस तरह करें आवेदनGovernment Jobs: Government job opportunity for 10th pass, apply like this

author-image
Bansal News
Government Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस तरह करें आवेदन

नई दिल्ली। अगर आप भी 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती 10वीं पास के कुल 11 पदों पर निकली है। इच्छुक अभ्यार्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है। जो 14 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी।

Advertisment

इन पदों पर निकली वैकेंसी

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती कुल 11 पदों के लिए निकली है जो स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर है।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता भी रखी गई है। अभ्यार्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास ड्राइविंग में अनुभव और लाइसेंस भी होना चाहिए। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 14 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी किए नोटिफिकेश के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। जहां सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है। वहीं एससी,एसटी वर्गों के अभ्यार्थियों के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

Advertisment

इस तरह होगा चयन

इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आदार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव sarkari vacancy jobs 2021 sarkari result 2021 sarkari naukri result 2021 Sarkari Naukri 2021 sarkari naukri sarkari jobs 2021 sarkari jobs Pradesh Breaking Hindi NIELIT Recruitment 2021 MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya latest govt jobs Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP government jobs 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें